43 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर जीएलएम कॉलेजकर्मी का दी विदाई

Updated:
विज्ञापन
43 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर जीएलएम कॉलेजकर्मी का दी विदाई

गोरेलाल मेहता कॉलेज बनमनखी

विज्ञापन

बनमनखी. गोरेलाल मेहता कॉलेज बनमनखी के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी सरोज राम ने शनिवार को लगभग 43 वर्षों की सेवा के उपरांत काॅलेज से सेवानिवृत्ति ग्रहण की.इस अवसर पर काॅलेज में विदाई समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद भारतीय ने सरोज राम को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया .सेवानिवृत्ति से संबंधित जितने भी अभिलेख आज विश्वविद्यालय को प्रेषित किये गये , उनकी एक प्रति उन्हें भी सम्मानपूर्वक सौंपी.काॅलेज परिवार की ओर से उन्हें स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया.इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद भारतीय ने कहा कि सरोज राम केवल एक कर्मचारी नहीं, बल्कि इस काॅलेज की जीवंत परंपरा और अमिट स्तंभ रहे हैं. 43 वर्षों तक उन्होंने निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ संस्थान की सेवा की. उनकी सेवाएं कॉलेज के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेंगी. हम उनके स्वस्थ, सम्मानपूर्ण एवं सुखद भविष्य की कामना करते हैं. विदाई समारोह को डॉ. चन्द्रभूषण, डाॅ. आनन्द सागर, डाॅ. शारदा वन्दना, डाॅ. प्रणव प्रशान्त, डाॅ. कौशल किशोर प्रसाद, डाॅ. चांदनी कुमारी, प्रधान सहायक सुबोध कुमार साह, जीवछ कुमार, फरसाही के पूर्व सरपंच मनोज राम, सरोज राम के पुत्र संजय व रूपेश एवं पुत्री मोनिका भारती ने भी संबोधित किया. मंचसंचालन काॅलेज के लेखापाल बाबुल कुमार शर्मा ने किया.इस समारोह में किशोर कुमार, अमित कुमार, वकील साह, काजल कुमारी, प्रभाष, अनिल यादव आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
अभिषेक भास्कर

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन