ePaper

भगवान भाष्कर को अर्घ देने के लिए घाटों की तैयारी अंतिम चरण में

Updated at : 24 Oct 2025 5:35 PM (IST)
विज्ञापन
भगवान भाष्कर को अर्घ देने के लिए घाटों की तैयारी अंतिम चरण में

पूर्णिया में शहर के कुल 12 घाटों पर 60 हजार व्रती करेंगे अर्घ्य अर्पित

विज्ञापन

पूर्णिया में शहर के कुल 12 घाटों पर 60 हजार व्रती करेंगे अर्घ्य अर्पित

छठ घाटों पर सुरक्षा व सुविधा को लेकर निगम व प्रशासन की कवायद

खतरनाक घाटों पर की गई है बेरिकेडिंग, एनडीआरएफ टीम भी तैनात

पूर्णिया. छठ महापर्व को लेकर शहर में जिला प्रशासन ने लगभग अपनी तैयारी पूरी कर ली है. इस साल शहर के 12 घाटों पर लगभग 60 हजार व्रती भगवान भुवन भाष्कर को अर्घ्य अर्पित करेंगे. इन सभी घाटों पर सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है जबकि नगर निगम की ओर से व्रतियों की सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है. शुक्रवार को पूर्णिया के जिलाधिकारी अंशुल कुमार एवं अनुमंडल पदाधिकारी पार्थ गुप्ता ने खुद भी पक्की तालाब पहुंच कर छठ घाटों का जायजा लिया. उधर, पूर्णिया की मेयर विभा कुमारी भी छठ घाटों की पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रही हैं. गौरतलब है कि चार दिवसीय महापर्व की शुरुआत 25 नवम्बर से हो रही है. इस दिन नहाय-खाय है और व्रती नदी स्नान के लिए सौरा नदी पहुंचते हैं. यहां बैरीकेडिंग का खास इंतजाम किया गया है और एनडीआरएफ की टीम तैनात की गई है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा को लेकर घाटों पर गोताखोर एवं एनडीआरएफ की टीम के अलावा ऐम्बुलेंस और अग्निशमन की भी व्यवस्था की गयी है. इसके अलावा सभी घाटों पर पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया गया है और इसके लिए सम्बन्धित थानों को भी निर्देश दिए गये हैं.

हर घाट पर सुविधा मुहैया कराने का जतन

उपलब्ध जानकारी के अनुसार पूर्णिया सिटी में चार घाट हैं जहां 20 हजार लोग जुटते हैं जबकि पक्की तालाब के चार घाटों पर करीब दस हजार की भीड़ रहती है. इसी तरह ततमा टोली के छठ पोखर घाट तथा चूनापुर घाट पर 5-5 हजार लोग भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं. शहर के कलाभवन घाट पर दो हजार और गुलाबबाग के दमका नहर घाट पर करीब 15 से 20 हजार लोग अर्घ्य देते हैं. कई अन्य घाट भी शहर में हैं जहां जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से व्यवस्था की जा रही है. यह कोशिश की जा रही है कि सभी छठ घाटों पर व्रतियों के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुलभ हो.

———————-

कहां-कहां होता है छठ

चूनापुर घाट

सिटी में सौरा नदी घाटपूर्णिया पक्की तालाब

पोलिटेक्निक चौक घाट

ततमा टोली छठ पोखरकला भवन घाटरामबाग छोटी पुलिया

खुश्कीबाग कप्तान पाड़ा

मिलन पाड़ा घाटबैलौरी सौरा नदी घाटअब्दुल्लानगर दरगाह पोखर

गुलाबबाग दमका घाट

शिव मंदिर पोखर, गुलाबबाग

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन