लोक अदालत के तैयार नोटिस का शीघ्र तामिला करायें : सचिव

Published by :ARUN KUMAR
Published at :24 Apr 2026 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
लोक अदालत के तैयार नोटिस का शीघ्र तामिला करायें : सचिव

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक

विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक पूर्णिया. नौ मई को इस वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है. यह राष्ट्रीय लोक अदालत व्यवहार न्यायालय पूर्णियों एवं अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, बनमनखी, धमदाहा तथा बायसी में आयोजित की जाएगी. इस राष्ट्रीय लोक अदालत के पक्षकारों को ससमय नोटिस तामिला कराने एवं अन्य दिशा-निर्देश के लिए शुक्रवार को अवर न्यायाधीश सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया सुनील कुमार की अध्यक्षता में सभी थाना के थानाध्यक्षों के साथ आवश्यक बैठक आहूत की गयी. बैठक में उपस्थित थानाध्यक्षों को यह निर्देश दिया गया कि 09. मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु तैयार नोटिस जो सभी थाना को प्राप्त करा दिया गया है, उसे प्री-लोक अदालत बैठक की तिथि से पूर्व सभी नोटिस को तामिला करा लें. साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि सभी थाना अभियोजन कार्यालय से समन्वय कर प्रतिदिन नोटिस प्राप्त कर तामिल करायें. तामिला प्रतिवेदन यथाशीघ्र जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णियों के कार्यालय में प्राप्त कराने हेतु निर्देशित किया गया. शमनीय मामलों में पक्षकारों को स्थानीय स्तर पर समझौता के लिए लोक अदालत में वाद निपटारा के लिए प्रेरित करें एवं प्रचार प्रसार करेंगे.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन