ePaper

सामाजिक न्याय मंच का स्थापना दिवस समारोह 19 को

Updated at : 17 Oct 2024 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

सामाजिक न्याय मंच

विज्ञापन

पूर्णिया. सामाजिक न्याय मंच अपने कार्य काल के 15 वर्ष पूरा होने उपलक्ष्य में 19 अक्टूबर को 16 वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है. इस अवसर पर शहर के मुख्य चौराहा टैक्सी स्टैंड के निकट स्थित डॉ आंबेडकर सेवा सदन में एक समारोह का आयोजन किया गया है. दिन के 12:30 बजे से आयोजित इस समारोह में जागरूक समाज दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी गौरव सिंह कुशवाहा, जनमुक्ति संघर्ष वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक सह समता सद्भाव दल के केन्द्रीय महासचिव चक्रवर्ती अशोक प्रियदर्शी, अर्जक संघ बिहार के नेता रमाशंकर शर्मा एवं सामाजिक न्याय मंच पूर्णिया के संरक्षक सह श्री कृष्ण आस्था मंच कटिहार के अध्यक्ष ई गिरिजा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे. यह जानकारी देते हुए मंच के संयोजक संजय सिंह सिन्धु ने जिले के सामाजिक न्याय के लोगों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन