पूर्णिया विवि ने एक साथ जारी किया पांच रिजल्ट

पूर्णिया विवि
पूर्णिया. पूर्णिया विवि ने बुधवार को एक साथ पांच परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम की घोषणा की. कुलपति प्रो. पवन कुमार झा के निर्देश पर विवि परीक्षा विभाग में परीक्षा और परीक्षाफल पर पूरा फोकस है. विवि परीक्षा नियंत्रक प्रो एके पांडेय ने बताया कि डिग्री पार्ट वन स्पेशल, एमबीए 2022-24 और बीसीए सेमेस्टर टू, बीसीए सेमेस्टर फोर और बीसीए सेमेस्टर सिक्स का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. विवि परीक्षा नियंत्रक प्रो. ए के पांडेय ने बताया कि पूर्णिया विवि समय पर परीक्षा कराने और परीक्षाफल देने के लिए प्रतिबद्ध है. परीक्षाफल देते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाता है कि यह पूरी तरह से त्रुटिमुक्त रहे. कॉलेज के माध्यम से अगर रिजल्ट को लेकर कुछ समस्या आती भी है तो उसका त्वरित निराकरण कर दिया जाता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










