पिता-पुत्र को पीटकर किया घायल, घर में की लूटपाट

केनगर
केनगर. केनगर थानाक्षेत्र के कजरा मुसहरी गांव में पूर्व रंजिश को लेकर पिता और पुत्र को मारपीट कर घायल कर देने का मामला सामने आया है. उक्त मामले को लेकर कजरा मुसहरी गांव निवासी सुजीत रजवाड की 40 वर्षीय पत्नी ने केनगर थाना में आवेदन देकर 9 लोगों को आरोपी बनाया है. दिए आवेदन में पुलिस को बताया गया कि 31 जनवरी की रात पूर्व रंजिश को लेकर रानी देवी मेरे घर आयी और मुझे गाली गलौज करने लगी. इतने में अतुल ऋषि, धीरेन्द्र ऋषि, नरेश ऋषि , राखी देवी लाठी, डंडा, रड के साथ मेरे पति सुजीत रजवाड को बेरहमी से मारपीट करने लगे. मेरे पति का सर फोड़ दिया. जब मारपीट से मेरा पुत्र रौशन कुमार अपने पिता को बचाने आया तो उससे मारपीट कर सर जख्मी कर दिया .मारपीट के क्रम में हमलावरों ने मेरे घर को तोडफोड़ करते हुए घर में रखा हुआ ट्रंक भी लूट लिया. अपर थानाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अभिषेक भास्कर
अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










