ePaper

शिशु मंदिर में अभिभावक गोष्ठी में मोबाइल की लत से बच्चों को बचाने पर बल

Updated at : 25 Jul 2025 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
शिशु मंदिर में अभिभावक गोष्ठी में मोबाइल की लत से बच्चों को बचाने पर बल

बीकोठी

विज्ञापन

बीकोठी. प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्या भारती की इकाई मां दुर्गा सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु शुक्रवार को कक्षा द्वितीय से अष्टम तक के अभिभावकों की गोष्ठी की गई. गोष्ठी का शुभारंभ पूर्णिया संकुल संयोजक सह कोषाध्यक्ष विंदेश्वरी महतो, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष अवधेश जयसवाल सह सचिव मनीष कुमार भगत, उपाध्यक्ष अरूण कुमार झा, प्रधानाचार्य संजय कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कहा गया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु आचार्य एवं अभिभावकों की अहम भूमिका होती है . बच्चों का प्राथमिक विद्यालय घर होता है. सभी अभिभावकों को कहा गया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु मोबाइल बाधक हैं. इसलिए अपने बच्चे को मोबाइल देते हैं तो सावधानी रखने की आवश्यकता है. बच्चे को प्लास्टिक बॉक्स में अल्पाहार देकर न भेजें. भारतीय संस्कृति की याद दिलाते हुए पश्चिमी सभ्यता से बचने की सलाह दी गई. साथ ही विद्यालय विकास हेतु अभिभावकों का सुझाव आया. सभी अभिभावकों से कहा गया कि एक बार अपने बच्चों का बैग अवश्य जांच करें गृहकार्य देखें .साथ ही बच्चे का गृहकार्य बनाने में आप भी सहयोग करें ताकि बच्चे भी पढ़ने में रुचि लें. इस मौके पर कमलेश कुमार, रितेश कुमार पांडेय, अरविंद वर्मा, संजीव कुमार सिंह, किशन कुमार, गोविंद कुमार, अखिलेश झा, रजनीगंधा, मोनिका शैलेश, प्रियांशी सिन्हा, बबिता कुमारी, सताक्षी प्रीतम आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन