29 मई को होगा निगम समेत 11 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 21 May 2026 5:50 PM
विज्ञापन
एक ही दिन होगा नामांकन, मतदान और फिर आयेंगे परिणाम
विज्ञापन
एक ही दिन होगा नामांकन, मतदान और फिर आयेंगे परिणाम
उसी दिन निर्वाचित सदस्यों को दिलायी जायेगी गोपनीयता की शपथ
पूर्णिया. पूर्णिया नगर निगम समेत 11 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. इसी माह के 29 मई को चुनाव होगा. सुबह आठ बजे से चुनावी प्रक्रिया शुरू होगी. एक ही दिन में नामांकन, चुनाव और फिर इसका नतीजा भी सामने आ जायेगा. इस आशय की जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी ने दी है. चुनावी तारीख के ऐलान के साथ निकायों में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान संपूर्ण कार्रवाई की वीडियोग्राफी करायी जायेगी तथा सभी अभिलेख नगर निकाय के अगले आम निर्वाचन तक के लिए अथवा किसी न्यायिक कार्यवाही के पूर्ण होने तक सुरक्षित रूप से संधारित किये जायेंगे. जिले में पूर्णिया निगम, दो नगर परिषदों व आठ नगर पंचायत हैं. पूर्णिया नगर निगम, कसबा एवं बनमनखी नगर परिषदों के अलावा नगर पंचायत जानकीनगर, नगर पंचायत धमदाहा, नगर पंचायत मीरगंज, नगर पंचायत बायसी, नगर पंचायत अमौर, नगर पंचायत चम्पानगर, नगर पंचायत भवानीपुर एवं नगर पंचायत रूपौली में चुनाव होगा. वार्ड पार्षद के पद पर प्रत्येक निर्वाचित सदस्य सिर्फ एक ही रिक्ति के विरुद्ध नामांकन कर सकेंगे. यदि किसी वार्ड पार्षद द्वारा एक से अधिक रिक्ति के लिए नामांकन किया जाता है तो उनके द्वारा किये गये नामांकन में से न्यूनतम क्रमांक वाली मतपेटिका में किया गया नामांकन ही वैध माना जायेगा. प्रत्येक निर्वाचित वार्ड पार्षद सभी रिक्तियों के विरुद्ध एक-एक बार मतदान कर सकेंगे. निर्वाचन की प्रक्रिया समाप्त होने के तुरंत बाद बिहार नगरपालिका अधिनियम-2007 की धारा-24 के तहत सशक्त स्थायी समिति के निर्वाचित सदस्यों को गोपनीयता की शपथ दिलायी जायेगी.नामांकन के बाद तैयार होगा मतपत्र
नामांकन के तुरंत बाद प्रत्येक रिक्ति के विरुद्ध हिन्दी (देवनागरी लिपि) में वर्णानुक्रम में मतपत्र तैयार होगा. निर्वाचित वार्ड पार्षदों मतपेटिकाओं में गुप्त रूप से मत डाले जायेंगे. मतदान समाप्ति के ठीक बाद निर्वाचित वार्ड पार्षदों के समक्ष रिक्तिवार मतपेटिका को खोलकर मतगणना की जायेगी तथा अधिकतम मत पाने वाले नामांकित वार्ड पार्षद को संबंधित रिक्ति के विरूद्ध निर्वाचित घोषित किया जायेगा.इन्हें मिली सहायक निर्वाची पदाधिकारी की जिम्मेवारी
नगर निगम पूर्णिया में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सहायक निर्वाची पदाधिकारी होंगे. नगर परिषद कसबा में एसडीएम सदर पूर्णिया, बनमनखी में एसडीएम बनमनखी, नपं जानकीनगर में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनमनखी, धमदाहा में एसडीएम धमदाहा, मीरगंज में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सदर पूर्णिया, बायसी में एसडीएम बायसी, अमौर में डीसीएलआर बायसी, चंपानगर में डीसीएलआर पूर्णिया सदर, भवानीपुर में डीसीएलआर धमदाहा, नगर पंचायत रूपौली में जिला भू अर्जन पदाधिकारी पूर्णिया सहायक निर्वाची पदाधिकारी होंगे.नगर निकाय का नाम और समिति के सदस्यों की संख्या
नगर निगम, पूर्णिया- 07नगर परिषद, कसबा- 03नगर परिषद , बनमनखी- 03नगर पंचायत, जनकीनगर- 03नगर पंचायत, धमदाहा- 03नगर पंचायत, मीरगंज- 03नगर पंचायत, बायसी- 03नगर पंचायत, अमौर- 03नगर पंचायत, चम्पानगर- 03नगर पंचायत, भवानीपुर- 03नगर पंचायत, रूपौली- 03
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










