PURNIA : हाइटेंशन तार के संपर्क में आया जेसीबी, चालक की करेंट लगने से मौत

Updated:
विज्ञापन
PURNIA : हाइटेंशन तार के संपर्क में आया जेसीबी, चालक की करेंट लगने से मौत

पूर्णिया शहर के माधोपाड़ा में बीती शाम शाम हुए हादसे में एक जेसीबी चालक की करंट लगने से मौत हो गयी.

विज्ञापन

पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट :

पूर्णिया शहर के माधोपाड़ा में बीती शाम शाम हुए हादसे में एक जेसीबी चालक की करंट लगने से मौत हो गयी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की पहचान क़सबा थानाक्षेत्र के पनखोखि मसान के निवासी महेश्वरी यादव के 25 वर्षीय पुत्र शुभमं यादव के रूप में हुई है. मृतक एक निजी कंपनी में माधोपाड़ा में जेसीबी के माध्यम से कार्य कर रहा था. इसी दौरान बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में जेसीबी का हिस्सा आ गया. करंट इतना जोरदार था कि चालक को संभलने का मौका भी नहीं मिला और उसकी हालत गंभीर हो गयी.

जीएमसीएच पहुंचा सहकर्मी हुए फरार

आनन-फानन में एजेंसी के लोग जीएमसीएच पहुंचा कर परिजनों को सूचित कर भाग निकले. वहीं चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी मिलते ही परिजन जीएमसीएच पहुंचे.

दो साल पहले हुई थी शादी

मृतक के परिजनों की माने तो मृतक की शादी महज दो साल पहले हुई थी. हादसे की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया. मृतक की पत्नी और परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया है. परिजनों ने बताया कि वह अपने परिवार का सहारा था और इस असमय मौत ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया है. मृतक को करीब 8 माह का बच्चा है.

महज हादसा या लापरवाही, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है कि घटना के पीछे सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई है या यह महज एक दुर्घटना थी.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन