माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 के रिजल्ट कार्ड का वितरण शुरू

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 के रिजल्ट कार्ड का वितरण शुरू

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति

विज्ञापन

पूर्णिया. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2025 के अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. जिला शिक्षा पदाधिकारी रविन्द्र कुमार प्रकाश ने सफल अभ्यर्थियों के बीच रिजल्ट कार्ड वितरण की प्रक्रिया गुरुवार से जिला स्कूल, पूर्णिया में आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है. जिला स्कूल में विषयवार काउंटर बनाये गये हैं. यह रिजल्ट कार्ड शिक्षकों की आगामी बहाली प्रक्रिया के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है, इसलिए सफल अभ्यर्थी जल्द इसे प्राप्त कर सुरक्षित रखने के लिए जिला स्कूल पहुंचना शुरू कर दिया है. डीइओ श्री प्रकाश ने बताया कि रिजल्ट कार्ड संबंधित अभ्यर्थियों को हस्तगत कराने से पूर्व रिजल्ट कार्ड विवरणी से मिलान किया जाना आवश्यक है. रिजल्ट कार्ड वितरण के समय अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र, परीक्षाफल की वेब कॉपी एवं फोटोयुक्त राज्य सरकार या भारत सरकार द्वारा निर्गत वैध पहचान पत्र की मूल प्रति देखकर व उसकी स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति प्राप्त कर अर्थात् पूर्ण पहचान सुनिश्चित कर रिजल्ट कार्ड हस्तगत कराने का निदेश है, किसी भी परिस्थिति में विना वैध पहचान पत्र के अथवा किसी अन्य व्यक्ति को रिजल्ट कार्ड उपलब्ध नहीं कराया जाना है. रिजल्ट कार्ड का वितरण 12 से 25 मई तक निर्धारित है.

विज्ञापन
अरुण कुमार

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन