विक्षिप्त महिला की ट्रेन से कटकर मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Dec 2024 5:46 PM

विज्ञापन

कसबा

विज्ञापन

कसबा. कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर गुमटी संख्या केजे 24 के समीप सोमवार की अहले सुबह करीब 5 बजे कटिहार से जोगबनी जा रही रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. महिला अपने मायके सिमरिया पोखर टोल आयी थी. मृतक महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी. घटना के वक्त वह ट्रैक पर टहल रही थी. इधर कसबा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया परन्तु मृतक के परिजनों ने किसी प्रकार का लिखित व पोस्टमार्टम ना कराने की बात कही. घटना के संबंध में बताया गया कि सोमवार की सुबह करीब 5 बजे सिमरिया पोखर टोल के मो उमर की 55 वर्षीय पुत्री बीबी आसिया खातून रेलवे ट्रैक पर टहल रही थी. इसी बीच कटिहार से जोगबनी जाने वाली गाड़ी संख्या 07557 डेमू सवारी गाड़ी के चपेट में आने से उसकी मौत गई. इधर कसबा थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि मृतक के परिजन ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया. इसके बाद मृतक महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया. फोटो. 16 पूर्णिया 10- घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर पहुंचे लोग.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन