टोटो से टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत, अन्य की हालत नाजुक

रानीगंज-कुर्सेला रोड स्थित मन्ना खुदाबर गांव
प्रतिनिधि बनमनखी. सरसी थानाक्षेत्र के रानीगंज-कुर्सेला रोड स्थित मन्ना खुदाबर गांव के समीप सोमवार देर शाम बाइक व टोटो की सीधी टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. बाइक पर पीछे बैठे युवक गंभीर रूप में जख्मी हो गया. मृतक की पहचान बिट्टू कुमार (25) पिता तिलो महतो साकिन धमदाहा जिला पूर्णिया के रूप में हुई. घायल युवक की पहचान विकास कुमार उम्र 35 दर्ष पिता गुमसागर महतो साकिन चंपानगर थाना क्षेत्र के प्रसादपुर बेलदारी गांव के रूप में हुई. सरसी थानाध्यक्ष मनीष चंद्र यादव ने बताया कि सोमवार देर शाम टोटो और बाइक की टक्कर में एक की मौत हो गयी. गंभीर रूप से घायल का जीएमसीएच में इलाज चल रहा है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. केनगर पीएचसी में किया मृत घोषित थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना पर सरसी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गंभीरता को देखते हुए दोनों बाइक सवार युवक को केनगर अस्पताल लायी. केनगर अस्पताल के डॉक्टर ने बिट्टू कुमार का नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से जख्मी युवक विकास कुमार को पूर्णिया रेफर कर दिया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही केनगर अस्पताल पहुंचे परिजन मृतक के शव को देखते ही रोने-बिलखने लगे. आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा आक्रोशित परिजन हंगामा करने लगे.हंगामे को किसी तरह शांत कराया गया. बताया गया कि मृतक बिट्टू कुमार अपने रिश्तेदार विकास कुमार के घर जा रहा था. दोनों बुढ़िया गोला की तरफ से आ रहे थे. सरसी की तरफ से टोटो जा रहा था.मन्ना के समीप दोनों की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. बताया गया कि टक्कर इतनी जोरदार था कि बाइक सवार युवक का चेहरा बुरी तरह घायल हो गया. टोटो में सवार व्यक्ति पूरी तरह सुरक्षित बताये गये. फोटो परिचय :-27 पूर्णिया 14- हंगामा करते परिजन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




