स्कार्पियो सवार अपराधियों ने छीना एक लाख तीस हजार

पीड़ित युवक गुलाबबाग पोलोग्राम वार्ड नंबर 39 निवासी मो चांद के पुत्र मो अयान है
पूर्णिया. एक काले रंग के स्कॉर्पियो पर सवार आधे दर्जन से अधिक हथियारबंद अपराधियों ने सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग हासंदा रोड स्थित बाबोसा शिव मंदिर के समीप शादी का कार्ड बांटकर भोज की सामग्री खरीदने जा रहे एक युवक से एक लाख तीस हजार रुपये छीन कर फरार हो गया. पीड़ित युवक गुलाबबाग पोलोग्राम वार्ड नंबर 39 निवासी मो चांद के पुत्र मो अयान ने बताया कि बुधवार की शाम चार बजे के करीब स्कार्पियो सवार लोगों ने मारपीट कर एक लाख तीस हजार रुपये छीनकर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की. इस मामले में पुलिस को अबतक सुराग हाथ नहीं लगा है. घटना के संबंध में मो अयान आलम ने बताया कि उनके बड़े भाई की शादी है. वह मार्केट में शादी का कार्ड बांट कर सामान खरीदने के लिए रुपया लेकर दुकान जा रहा था. इसी दौरान पीछे से रेकी करते हुए एक काले रंग के स्कॉर्पियो पर सवार आधे दर्जन से अधिक लोगों ने उसकी बाइक को रोक कर मारपीट करने लगे. इसके बाद नकद एक लाख तीस हजार रुपये और मोबाइल लेकर फरार हो गया. भागने के क्रम में एक अपराधी के हाथ से मोबाइल गिर गया. मारपीट और छीनतई की धटना में वह धायल हो गया है. सदर थानाध्यक्ष राजीव कुमार लाल ने बताया कि घटना को लेकर मो अयान द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है. मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




