दो जून को सभी 14 प्रखंडों के एक-एक पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन
दो जून को सभी 14 प्रखंडों के एक-एक पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर

डीएम-एसपी ने संयुक्त रूप से कर्मियों को दिये निर्देश

विज्ञापन

तैयारी को लेकर डीएम-एसपी ने संयुक्त रूप से कर्मियों को दिये निर्देश

पूर्णिया. सरकार के दिशा-निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा जून माह के प्रथम मंगलवार यानि 2 जून को सभी 14 प्रखंडों के चिन्हित एक-एक पंचायतों में सहयोग शिविर के आयोजन किया जायेगा. इसको लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से आदेश जारी किया गया है. सहयोग शिविर के एक माह पूर्व संबंधित प्रखंडों के अधिकारियों एवं कर्मियों को पंचायत सरकार भवन एवं पंचायत भवन में नियमित रूप से नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त करने का निर्देश जारी किया गया है.सहयोग शिविर के सुचारू एवं सफल संचालन को लेकर संबंधित पंचायत में नोडल पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है ताकि संबंधित पंचायतों के नागरिकों को सहयोग शिविर के मद्देनजर किसी भी प्रकार की असुविधा उत्पन्न नहीं हो.संबंधित पंचायतों के नागरिक अपनी-अपनी शिकायतें एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन अपने-अपने पंचायत सरकार भवन/पंचायत भवन में दे सकते हैं. आवेदन जामा करने की प्रक्रिया शुरू है.संबंधित पदाधिकारी को आदेशित किया गया है संबंधित पंचायत सरकार भवन एवं पंचायत भवन में नागरिकों के शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन नियमित रूप से प्राप्त करें. प्राप्त आवेदनों का निष्पादन सहयोग शिविर से पूर्व ही गुणवत्तापूर्ण करने का निर्देश दिया गया है ताकि सहयोग शिविर के दिन संबंधित नागरिकों के शिकायतों एवं समस्याओं पर की गई कार्रवाई से अवगत कराया जा सके.

…………..

2 जून शिविर आयोजित होने वाले पंचायतों के नाम

01:-प्रखण्ड पूर्णिया पूर्व के रजीगंज पंचायत के पंचायत भवन में 02:-के०नगर के मजरा पंचायत के पंचायत भवन।03:-श्रीनगर के पंचायत कुट्टी धुनैली के पंचायत सरकार भवन।04:-कसबा के पंचायत संजौली के पंचायत सरकार भवन। 05:-जलालगढ़ के पंचायत अकम्बा के पंचायत सरकार भवन।06:- बनमनखी के पंचायत धरहरा के पंचायत सरकार भवन। 07:-बी०कोठी के पंचायत वासुदेवपुर के पंचायत भवन। 08:-भवानीपुर के पंचायत सोनामा के पंचायत भवन। 09:-धमदाहा के पंचायत मुगलिया पुरन्दाहा पश्चिम के पंचायत सरकार भवन। 10:-रुपौली के पंचायत बसंतपुर के पंचायत सरकार भवन। 11:-अमौर के पंचायत हफनियां के पंचायत सरकार भवन।12:- बैसा के पंचायत मनोपाड़ा के पंचायत सरकार भवन, 13:-बायसी प्रखंड के पंचायत चोपड़ा के पंचायत भवन। 14:-डगरूआ प्रखंड के पंचायत महथोर के पंचायत सरकार भवन में

विज्ञापन
अरुण कुमार

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन