Purnia ,विक्रमशिला सेतु पर आवागमन ठप, सीमांचल व दक्षिण बिहार के बीच सीधा संपर्क भंग
Author Manish kumar
Updated:
विज्ञापन

विक्रमशिला सेतु पर आवागमन ठप, सीमांचल व दक्षिण बिहार के बीच सीधा संपर्क भंग
विज्ञापन
पूर्णिया से सत्येन्द्र सिन्हा गोपी की रिपोर्ट,
पूर्णिया जिला सहित पूरे सीमांचल के जिलों को दक्षिण बिहार से जोड़ने वाला भागलपुर स्थित विक्रमशिला सेतु के स्लैब के नदी में गिर जाने से यातायात की व्यवस्था बाधित हो गयी है. जिस वजह से प्रतिदिन हजारों की संख्या में पूर्णिया से भागलपुर की यात्रा करने वाले लोगों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गयी है वहीं सुबह से सैकड़ों लोगों ने इस होकर अपनी यात्रा स्थगित कर दी है. हालांकि प्रत्येक दिन की भांति सरकारी बस सेवा लोगों को मिल रही है ये बसें सिर्फ नवगछिया तक ही जा रही है. कई यात्रियों ने वाया मुंगेर का रास्ता चुना है जबकि कुछ यात्री गंगा नदी नाव से पार करने की बात कह रहे हैं. बताते चलें कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में नौकरीपेशा, व्यापारी और अन्य लोग दक्षिण बिहार और अन्य स्थानों के लिए इस होकर यात्रा करते हैं. वहीं अब मुंगेर होकर यात्रा करनी पड़ेगी. मंहगी, बढ़ेगी दूरी और समय की भी होगी बर्बादी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










