कांग्रेस ने चलाया संगठन सृजन अभियान, बूथ स्तर तक मजबूती पर जोर

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 20 May 2026 5:47 PM

विज्ञापन

बूथ स्तर तक मजबूती पर जोर

विज्ञापन

अभियान के तहत जनसुराज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में हुए शामिल पूर्णिया. जनसुराज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र साह ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली. जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार आदित्य उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार संगठन विस्तार और जनाधार मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है. सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह , डोमन प्रसाद राम (कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पूर्णिया पूरब मुखिया संघ अध्यक्ष) , कांग्रेस के दलित नेता मनोज राम , कांग्रेस के साथी खालिद अंजुम, मुन्ना सिंह, धीरेंद्र सिंह कुशवाहा, सहित कई कांग्रेस नेता एवं समर्थक उपस्थित रहे. जिला अध्यक्ष कुमार आदित्य ने कहा कि महेंद्र साह स्वर्गीय विधायक अजीत सरकार के संघर्ष के साथी रहे हैं . वह लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं. उन्होंने कहा कि महेंद्र साह पहले भी कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे हैं और अब पुनः कांग्रेस की विचारधारा एवं संगठन से प्रभावित होकर पार्टी में वापसी की है. उन्होंने कहा कि ‘संगठन सृजन अभियान’के तहत संगठन की मजबूती एवं कांग्रेस विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर सार्थक चर्चा हुई. जिला अध्यक्ष कुमार आदित्य ने बताया कि यह अभियान जिले के कई प्रखंडों एवं पंचायतों में लगातार चलाया जा रहा है, इसके माध्यम से आम जनता, युवाओं एवं विभिन्न वर्गों के लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है. कुमार आदित्य ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और जनहित की आवाज़ है. पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए लगातार नए लोगों को जोड़ने का कार्य जारी रहेगा.कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं समर्थकों ने महेंद्र साह का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए संकल्प लिया. फोटो-20 पूर्णिया 3- पार्टी में शामिल नेता का स्वागत करते कांग्रेस नेता

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन