बिहार विजन डॉक्यूमेंट पर नागरिक सर्वेक्षण शुरू

Updated at : 07 Dec 2024 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार विजन डॉक्यूमेंट पर नागरिक सर्वेक्षण शुरू

बिहार विजन डॉक्यूमेंट 2047

विज्ञापन

केनगर. सूबे में बिहार विजन डॉक्यूमेंट 2047 नागरिक सर्वेक्षण कार्य शुरू हो गया है. इसको लेकर केनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार ने प्रखंड परिसर स्थित सद्भावना मंडप भवन में राजस्व कर्मी, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, बीईओ आदि के साथ बैठक कर 10 दिसंबर तक प्रखंड के आम आवाम से इस सर्वेक्षण में भाग लेने एवं सर्वेक्षण की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी लोगों तक पहुचाने के लिए निर्देशित किया . बताया कि यह सर्वेक्षण का उद्देश्य 2047 तक बिहार के सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन के लिए व्यापक रोडमैप को तैयार करना है. इनमें कृषि, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्र शामिल हैं. उत्तरदाता की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए. कहा कि इसमें आमलोग अपना नाम, मोबाइल नंबर, निवास स्थान, जिला, आयु, लिंग, व्यवसाय, शिक्षा का स्तर, सामाजिक श्रेणी, आर्थिक संबद्धता आदि कॉलम को भर सकेंगे. फोटो. 7 पूर्णिया 9-बैठक् में मौजूद पदाधिकारी एवं अन्य.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन