ट्रक से कुचलकर बच्चे की मौत, विरोध में एनएच 107 घंटों जाम

Updated at : 23 Jul 2024 12:01 AM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

जानकीनगर थानाक्षेत्र के चांदपुर भंगहा पंचायत के वार्ड नंबर 9 में एनएच 107 पर ट्रक की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. घटना के बाद मृतक के परिजनों ने एनएच 107 को जाम कर दिया.

विज्ञापन

जानकीनगर. जानकीनगर थानाक्षेत्र के चांदपुर भंगहा पंचायत के वार्ड नंबर 9 में एनएच 107 पर ट्रक की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. घटना के बाद मृतक के परिजनों ने एनएच 107 को जाम कर दिया. सोमवार को दिन के 2:30 बजे यह घटना हुई. बताया गया कि मृतक सत्यम कुमार (5) पिता दिलखुश कुमार दास खेलते हुए एनएच107 पर आ गया . इसी क्रम में पूर्णिया से सहरसा की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आ गया. घटनास्थल पर ही सत्यम की मौत हो गयी . ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा किया तथा ट्रक को कुछ दूर पर पकड़ लिया .लेकिन ट्रक का ड्राइवर एवं खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गये. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने इसके बाद एन एच107 को जाम कर दिया तथा मुआवजे की मांग करने लगे. घटना की जानकारी मिलने पर जानकीनगर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जा में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया. जबकि ग्रामीणों द्वारा पकड़ेगए ट्रक को भी कब्जे में ले लिया. इधर, मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. इस बाबत जानकीनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेजा गया है तथा ट्रक को जब्त कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन