कवि बिन्दु की पुण्यतिथि पर समारोह एक नवंबर को

धर्मपुर साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद् धमदाहा
धमदाहा. धर्मपुर साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद् धमदाहा की ओर से एक नवंबर को कवि बिन्दु की पुण्यतिथि पर कार्यालय राय साहित्य सेवा आश्रम में कवियों, कलाकारों एवं श्रोतास्वरूप प्रबुद्धजनों का जमावड़ा लगेगा. इसी कड़ी में श्रद्धांजलि, बिन्दु कवि गायिकी सम्मान, विचारगोष्ठी सह लोकगायन का कार्यक्रम दीप प्रज्ज्वलन एवं गीतकार मनोज राय के स्वरचित स्वागत गान से शुभारंभ होगा. वर्तमान मटिहानी निवासी सह पूर्व धार टोला धमदाहा निवासी कलाकार बहादुर राय को कला के क्षेत्र में अपने दिए उत्कृष्ट गायिकी योगदान पर सम्मानित किया जायेगा. इसके साथ ही कवि बिन्दु गायिकी सम्मान प्राप्त करेंगे. गीतकार मनोज राय ने कहा कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी कवियों, कलाकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को यथासंभव सम्मान देना परिषद् का मुख्य उद्देश्य है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




