सूर्य नारायण सिंह यादव की मनायी पुण्य तिथि

Updated:
विज्ञापन
सूर्य नारायण सिंह यादव की मनायी पुण्य तिथि

इंटर कॉलेज रामबाग पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. सूर्य नारायण सिंह यादव इंटर कॉलेज रामबाग पूर्णिया के संस्थापक सह धमदाहा विधानसभा के पूर्व विधायक सूर्य नारायण सिंह यादव की द्वितीय पुण्य तिथि मनायी गयी. प्राचार्य प्रो.अरूण कुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की. उन्होंने कहा कि वे साहसी संघर्षशील व्यक्ति थे जो समाज के लिए जीते थे और समाज की प्रगति के लिए उनकी दूर दृष्टि थी. इसका जीता जागता उदाहरण यह महाविद्यालय है. इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी छात्र छात्राओं एवं समाज के सभी वर्ग के सम्मानित लोग उपस्थित थे. तमाम लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन