ePaper

महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खड़े ट्रक से टकराई, सांसद पप्पू यादव की भांजी समेत 4 की मौत

Updated at : 21 Feb 2025 11:22 AM (IST)
विज्ञापन
accident in ghazipur| Car of devotees going to Maha Kumbh collides with a parked trailer, 4 including relative of MP Pappu Yadav killed

पप्पू यादव की रिश्तेदार और दुर्घटनाग्रस्त कार

Accident News: यूपी के गाजीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तड़के बड़ा सड़क हादसा हुआ. प्रयागराज से महाकुंभ स्नान कर लौट रही एक कार वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन हाईवे पर खड़े ट्रेलर से टकरा गई, जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन

Accident News: यूपी के गाजीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया. प्रयागराज से महाकुंभ स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन हाईवे पर खड़े ट्रेलर से टकरा गई. जिससे कार में सवार सांसद पप्पू यादव के रिश्तेदार सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

मारे गए लोगों में सांसद पप्पू यादव की रिश्तेदार भी शामिल

इस हादसे में मृतकों की पहचान डॉ. सोनी यादव, गायत्री देवी, विपिन मंडल और चालक सलाउद्दीन के रूप में की गई है. डॉ. सोनी यादव पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की रिश्तेदार थीं और अपने पति डॉ. मुकेश यादव के साथ पूर्णिया में दुर्गा नर्सिंग होम चलाती थीं. हादसे में कार सवार दीपक झा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है.

चालक को आई थी झपकी, फिर बदली गई स्टेयरिंग

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चालक सलाउद्दीन को झपकी आने लगी थी, जिसके बाद दीपक झा ने गाड़ी चलानी शुरू की. लेकिन कुछ ही देर बाद तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जा भिड़ी. जिसके बाद भीषण दुर्घटना हो गया.

Also Read: बिहार के मुंगेर में एनकाउंटर, फरार अपराधी नीतीश कुमार को पुलिस ने मारी गोली

तीन घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, पुलिस जांच में जुटी

हादसे की सूचना मिलते ही कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी, सदर एसडीएम और पुलिस मौके पर पहुंची. कार में फंसे शवों को निकालने के लिए जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से तीन घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में मदद की. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन