सरकारी नौकरी मिलते ही BPSC शिक्षिका का बदला दिल, पति और दो बच्चे को छोड़ नाबालिग प्रेमी संग हुई फरार
सांकेतिक तस्वीर
BPSC Teacher: बिहार के पूर्णिया से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक 36 वर्षीय महिला टीचर अपनी नौकरी लगने के बाद पति और दो बच्चों को छोड़कर 19 साल के नाबालिग प्रेमी संग फरार हो गई.
BPSC Teacher: बिहार के पूर्णिया से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां हाल ही में सरकारी नौकरी पाने वाली 36 वर्षीय शिक्षिका अपने 19 साल के नाबालिग प्रेमी के साथ फरार हो गई. पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ने उसे और दो छोटे बच्चों को छोड़कर पड़ोसी युवक के साथ भागने का फैसला किया.
पति ने की पत्नी को पढ़ाने में मदद, फिर मिली ये सजा
रंजन कुमार राणा और लक्ष्मी कुमारी की शादी 13 साल पहले हुई थी. परिवार के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए रंजन ने पत्नी को पढ़ाने में हरसंभव मदद की. उसने महंगे कोचिंग सेंटर में दाखिला दिलवाया और मेहनत कराकर टीचर पात्रता परीक्षा पास करवाई. मेहनत रंग लाई और लक्ष्मी को अररिया के एक प्राथमिक विद्यालय में नौकरी मिल गई. इसके बाद वह वहीं किराए पर रहने लगी, जबकि रंजन अपने बच्चों के साथ पूर्णिया में रह रहा था.
पड़ोसी से हुआ प्यार, फिर भागने का प्लान
अररिया में रहने के दौरान लक्ष्मी की नजदीकियां पड़ोसी युवक सुनील राम से बढ़ने लगीं, जो घर के छोटे-मोटे कामों में उसकी मदद करता था. जब परिवारवालों को उनके रिश्ते की भनक लगी तो उन्होंने सुनील को गांव से बाहर भेज दिया, लेकिन दोनों का संपर्क बना रहा. हाल ही में सुनील जब वापस आया, तो दोनों ने एक साथ भागने का फैसला कर लिया.
पति को मकान मालिक ने दी खबर, स्कूल से भी लापता
जब लक्ष्मी अचानक लापता हुई तो मकान मालिक ने उसके पति को सूचना दी. घबराए रंजन ने अररिया पहुंचकर स्कूल में पूछताछ की, जहां पता चला कि उसकी पत्नी बिना किसी सूचना के गायब है. जब उसने सुनील के परिवार से बात की, तो उन्होंने उल्टा लक्ष्मी पर ही उनके बेटे को बहलाकर भगाने का आरोप लगाया.
पति ने दर्ज कराया अपहरण का केस
मामले में रंजन ने बौसी थाने में अपनी पत्नी, सुनील राम, उसके पिता भरत राम और भाई अनिल राम के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही फरार शिक्षिका और उसके प्रेमी का पता लगाने की कोशिश कर रही है. 36 वर्षीय शादीशुदा महिला का अपने 19 वर्षीय प्रेमी संग भाग जाना इलाके में चर्चा का विषय बन गया है.
Also Read: महाराष्ट्र के 122 करोड़ घोटाले की जांच बिहार तक पहुंची, NIA की मधुबनी में छापेमारी से हड़कंप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










