Bihar News: पूर्णिया में दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों को मारकर विक्षिप्त महिला ने की आत्महत्या

Updated at : 06 Nov 2024 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
murder in chatra

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: पति रवि कुमार शर्मा ने बताया कि मेरी शादी के लगभग 10 वर्ष हो गये हैं. पिछले कुछ वर्षों से मेरी पत्नी का दिमागी संतुलन कुछ खराब था. बात-बात पर बच्चों के साथ वह मारपीट करने पर उतारू हो जाती थी.

विज्ञापन

Bihar News: पूर्णिया. जिले के बैसा प्रखंड के मुगरा पियाजी पंचायत के किलपाड़ा गांव में मंगलवार रात अपने तीन बच्चों को मारने के बाद एक विक्षिप्त महिला ने खुद भी फंदे से लटक जान दे दी. मृतकों में ग्रामवासी रवि कुमार शर्मा की पत्नी बबीता देवी (26), पुत्री रिया कुमारी (8), पुत्र सूरज कुमार (6) एवं सुजीत कुमार (3) शामिल हैं. इस संबंध में रौटा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

10 वर्ष पहले हुई थी शादी

मृतका के पति रवि कुमार शर्मा ने बताया कि मेरी शादी के लगभग 10 वर्ष हो गये हैं. पिछले कुछ वर्षों से मेरी पत्नी का दिमागी संतुलन कुछ खराब था. बात-बात पर बच्चों के साथ वह मारपीट करने पर उतारू हो जाती थी. घटना के वक्त मैं घर से बाहर था. घटना की सूचना रौटा पुलिस को मिलते ही पुलिस निरीक्षक मो इरशाद आलम, रौटा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन पुलिस बल समेत मौके पर पहुंचे. प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत होता है.

Also Read: Bihar Land Survey: नाकाफी रही ट्रेनिंग, सरकार सर्वे कर्मियों को अब देगी कैथी लिपि की किताब

पोस्टमार्टम के बाद खुलेगा राज

रौटा पुलिस ने चारों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने हेतु जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया. इधर, घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है. इसके बाद मौके पर एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से आवश्यक सैंपल लिये. इसके बाद रौटा पुलिस ने चारों शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस मामले पर कुछ कह पायेगी.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन