पूर्णिया सिटी में शिव मंदिर निर्माण को ले मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Sep 2024 5:48 PM
पूर्णिया सिटी
पूर्णिया. जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर पूर्णिया सिटी स्थित जगन्नाथ मंदिर के समीप भगवान शिव के मंदिर निर्माण के लिए शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन का अनुष्ठान किया गया. पूजन अनुष्ठान का कार्य सिटी कालीबाड़ी के प्रधान पुजारी पंडित गोपाल दा ने विधिवत सम्पन्न कराया. इस अवसर पर समाजसेवी राकेश राय समेत जगन्नाथ मंदिर कमेटी के सदस्य एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित थे. इस मौके पर राकेश राय ने बताया कि यहां पुराना मंदिर जर्जर हो गया था जिसका पुनर्निर्माण किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जगन्नाथ मंदिर परिसर में बनने वाला मंदिर भव्य व ऐतिहासिक होगा. श्री राय ने बताया कि आने वाले दिनों में इसी मंदिर के समीप सौरा नदी के तट पर भगवान सूर्य के मंदिर का भी निर्माण किया जाएगा. इस पर न केवल सहमति बन गई है बल्कि नक्शा निर्माण की प्राथमिक पहल भी हो गई है. फोटो- 6 पूर्णिया 14- भूमि पूजन के मौके पर कमेटी के सदस्य एवंं अन्य
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










