पंचायत उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित प्रतिनिधियों को बीडीओ ने दिया प्रमाणपत्र

Updated:
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित प्रतिनिधियों को बीडीओ ने दिया प्रमाणपत्र

भवानीपुर

विज्ञापन

प्रतिनिधि, भवानीपुर . प्रखंड में पंचायत उपचुनाव 2025 के अंतर्गत निर्विरोध निर्वाचित वार्ड सदस्यों एवं पंचों को प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित समारोह में प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी विकाश कुमार ने चार निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र सौंपा.जिन जनप्रतिनिधियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया, उनमें शशिकांत, वार्ड सदस्य, बसंतपुर चिन्तामणि, क्षेसं 06, रोजीदा खातुन, पंच, श्रीपुर मिलिक, क्षेसं 02 बुधिया देवी, पंच, सोनदीप मिलिक, क्षेसं11और चम्पा देवी, पंच, सोनमा, क्षेसं.14 शामिल हैं. प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार ने सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि यह अवसर उनके लिए जनता की सेवा और पंचायत विकास के लिए समर्पित होने का है. उन्होंने विश्वास जताया कि सभी प्रतिनिधि ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अभिषेक भास्कर

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन