बनमनखी के राजस्व कर्मचारी निलंबित, सीओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन
बनमनखी के राजस्व कर्मचारी निलंबित, सीओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू

सीओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू

विज्ञापन

नामांतरण मामले में अनियमितता उजागर होने के बाद आयुक्त ने की कार्रवाई पूर्णिया. जिले के बनमनखी अंचल में जमीन नामांतरण से जुड़े एक मामले में गंभीर अनियमितता सामने आने के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है. नौलखी हल्का के राजस्व कर्मचारी रौशन कुमार को निलंबित कर दिया गया है, जबकि बनमनखी के अंचल अधिकारी अजय कुमार रंजन के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. यह मामला नौलखी निवासी आवेदिका उर्मिला देवी के परिवाद पत्र से जुड़ा है. 30 अक्टूबर 2025 को प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार द्वारा की गयी सुनवाई में पाया गया कि नामांतरण वाद में नियमों की अनदेखी की गयी. जांच में सामने आया कि अंचल अधिकारी अजय कुमार रंजन और राजस्व कर्मचारी रौशन कुमार ने आवेदिका के पुत्र को एकमात्र वारिस मानते हुए आवेदन की तिथि पर ही नामांतरण स्वीकृत कर दिया और अनुशंसा पोर्टल पर दर्ज कर दिया. प्रमंडलीय आयुक्त ने इस कार्य को गंभीर लापरवाही और गलत कार्यकलाप मानते हुए संबंधित अंचल अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिये. साथ ही, राजस्व कर्मचारी रौशन कुमार के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई और तत्काल निलंबन का आदेश दिया गया. आदेश के अनुपालन में जिला पदाधिकारी सह समाहर्ता, पूर्णिया ने बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2005 के तहत कार्रवाई करते हुए रौशन कुमार को 27 अप्रैल 2026 से प्रभावी रूप से निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय अनुमंडल कार्यालय, बायसी निर्धारित किया गया है.प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और अनुशासन सर्वोपरि है. जीरो टॉलरेंस नीति के तहत किसी भी प्रकार की अनियमितता, कदाचार या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

विज्ञापन
अरुण कुमार

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन