बनमनखी में मॉडल स्कूल उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में, एसडीओ ने किया निरीक्षण

फोटो. तैयारियों का जायजा लेते अनुमंडल पदाधिकारी एवं अन्य
बनमनखी में कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए स्थापित किए जा रहे मॉडल विद्यालय के उद्घाटन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. राज्यस्तरीय उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा 19 जुलाई को ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा.
Model School Inauguration: बनमनखी. राज्य सरकार द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किए जा रहे मॉडल विद्यालयों के उद्घाटन को लेकर बनमनखी में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. शनिवार को बनमनखी अनुमंडल पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने सुमरित उच्च विद्यालय का निरीक्षण कर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया.
कार्यक्रम स्थल और व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने कार्यक्रम स्थल, रंग-रोगन, बैठक व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया कि उद्घाटन कार्यक्रम से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएं.
19 जुलाई को होगा राज्यस्तरीय उद्घाटन
एसडीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि रविवार 19 जुलाई को मुख्यमंत्री बेगूसराय से ऑनलाइन माध्यम से सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय का उद्घाटन करेंगे. इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण निर्धारित विद्यालयों में किया जाएगा. इसे लेकर सभी प्रशासनिक एवं तकनीकी तैयारियों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है.
विद्यालय परिवार में दिखा उत्साह
Model School Inauguration: कार्यक्रम को लेकर विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखा गया. निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक विवेकानंद विवेक, वरीय शिक्षक अरुण कुमार, कुमोद रंजन, शंभू कुमार, अब्दुल गनी, सुमन सौरभ, वेदप्रकाश, रविशंकर भगत, दिलीप कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










