शैक्षणिक संस्थानों के निकट तंबाकू उत्पाद की बिक्री पर रोक

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन
शैक्षणिक संस्थानों के निकट तंबाकू उत्पाद की बिक्री पर रोक

विद्यालय स्तर पर चलाया जायेगा जन जागरूकता अभियान

विज्ञापन

विद्यालय स्तर पर चलाया जायेगा जन जागरूकता अभियान पूर्णिया. अब शैक्षणिक संस्थानों के सौ गज के अंदर तम्बाकू उत्पाद की बिक्री नहीं होगी. राज्य सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन ने इसको लेकर सख्त कदम उठाये हैं. इसी कड़ी में शनिवार को अपरसमाहर्ता (विधि व्यवस्था) राजकुमार गुप्ता की अध्यक्षता में एनसीओआरडी से संबंधित जिलास्तरीय बैठक प्रज्ञान सभागार में हुई. बैठक के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी को शैक्षणिक संस्थानों के सौ गज के अंदर तम्बाकू उत्पाद की बिक्री न हो,इससे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.साथ ही मादक पदार्थो के संबंध में विद्यालय स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाने का निदेश दिया गया. जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों के संबंध में लगातार छापेमारी करने का निदेश सभी अनुमंडल पदाधिकारी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया.बैठक में उपस्थित सभी औषधि निरीक्षक, पूर्णिया जिला को नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं से संबंधित कारोबार तथा नशीली इंजेक्शन आदि की अवैध बिक्री पाये जाने की स्थिति में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निदेश दिया गया. जिला कृषि पदाधिकारी,पूर्णिया को जिलेभर में अफीम एवं गांजा सहित सभी मादक पदार्थ के संबंध में लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाने का निदेश दिया गया.बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्वेतम दीक्षित, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, संबंधित पुलिस पदाधिकारी,जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आई सी डी एस तथा संबंधित अधिकारिगण मौजूद थे.

विज्ञापन
अरुण कुमार

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन