बाल संसद व मीना मंच का किया गया पुनर्गठन

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन
बाल संसद व मीना मंच का किया गया पुनर्गठन

मध्य विद्यालय उफरैल

विज्ञापन

पूर्णिया. मध्य विद्यालय उफरैल में बुधवार को बाल संसद एवं मीना मंच का पुनर्गठन किया गया.इस पुनर्गठन कार्यक्रम में कई नए सदस्यों को बाल संसद और मीना मंच के पदभार सौंपा गया. बाल संसद के 12 सदस्यों वाली टीम में प्रधानमंत्री के पद पर वर्ग अष्टम के छात्र आदित्य राज का चुनाव किया गया वहीं उप प्रधानमंत्री के पद पर छात्रा अनामिका कुमारी का चयन किया गया. इस कार्यक्रम में बाल संसद के साथ-साथ मीना मंच का भी गठन किया गया. इसमें मीणा मंत्री के रूप में प्रीति सिंह का चुनाव किया गया. इको क्लब के अध्यक्ष के पद पर प्रियांशु कुमार चयनित हुए.इन सभी सदस्यों को इनके पद के दायित्वों को समझाते हुए कार्य के प्रति सजग रहने का निर्देश दिया गया. बाल संसद के गठन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को विद्यालय की विधि व्यवस्था को संचालित करना और देश के लोकतंत्र प्रणाली को समझाना था. इस कार्यक्रम में विद्यालय की राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका अर्चना के साथ-साथ विद्यालय के सभी शिक्षकगण तथा अभिभावकगण उपस्थित थे.

विज्ञापन
अरुण कुमार

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन