सहयोग शिविर में आये 3348 आवेदनों में से 2435 आवेदन निष्पादित

पूर्णिया
पूर्णिया. गत मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में कुल 3348 आवेदन प्राप्त हुए. इसमें में ऑन स्पॉट 2435 आवेदनों का निष्पादन किया गया है. 40 आवेदनों को अस्वीकृत तथा 873 आवेदन प्रक्रियाधीन है. प्रभारी जिलाधिकारी अंजनि कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्राप्त आवेदनों तथा निष्पादित आवेदन एवं लंबित तथा प्रक्रियाधीन आवेदनों का निष्पादन विभाग द्वारा निर्धारित एसओपी के अनुरूप ससमय पूर्ण करें.किसान पंजीकरण की कार्य प्रगति की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया गया की 20 मई 2026 को आयोजित होने वाले किसान कैम्प की सभी आवश्यक तैयारियों के साथ निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप किसानों का पंजीकरण कार्य विभागीय एसओपी के अनुरूप शत-प्रतिशत पूरा करें.पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समय सीमा के अंदर सभी पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण का कार्य पूरा करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरुण कुमार
अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










