समानों के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन
समानों के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. शहर के के. हाट थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में गुरूवार की देर रात अज्ञात चोरों ने स्कूल में घुसकर सामान चोरी कर ली. विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्योतिष कुमार मिश्र के अनुसार, चोरों ने स्कूल परिसर में प्रवेश करने के लिए बांस और टीन शेड से बनी दीवार को तोड़ दिया. इसके बाद वे कक्षा में घुसे और वहां लगे दो पंखे खोलकर ले गए, जिनमें एक सीलिंग फैन और एक वॉल फैन शामिल है. इसके अलावा चोर स्कूल की घंटी भी अपने साथ ले गए. इस घटना का खुलासा शुक्रवार सुबह तब हुआ जब शिक्षक और बच्चे स्कूल पहुंचे. स्कूल प्रशासन ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी है. इसीबीच, स्थानीय लोगों ने समान के साथ चोर को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी गयी है.

विज्ञापन
अरुण कुमार

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन