बीएड में पहले दिन एक अभ्यर्थी ने कराया वेरिफिकेशन

पूर्णिया विवि
– पूर्णिया विवि अंतर्गत 10 बीएड कॉलेज में पांचवी मेरिट लिस्ट पर 144 सीटों पर अभ्यर्थी का आवंटन पूर्णिया. बीएड में नामांकन के लिए पांचवी मेरिट लिस्ट पर चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग बुधवार से शुरू हो गयी. पूर्णिया विवि के वर्चुअल क्लास रूम में काउंसलिंग के दौरान एक अभ्यर्थी ने अपने कागजातों का सत्यापन कराया. आज डीडी बनाने में अधिकांश अभ्यर्थी व्यस्त रहे. गुरुवार से से अभ्यर्थियों की आवक बढ़ने की संभावना है. इस संबंध में विवि नोडल पदाधिकारी डॉ. विपिन कुमार सिंह ने बताया कि पूर्णिया विवि अंतर्गत 10 बीएड कॉलेज में पांचवी मेरिट लिस्ट पर 144 सीटों पर अभ्यर्थी का आवंटन किया गया है. पहले दिन एक अभ्यर्थी ने कागजातों का वेरिफेकशन कराया. उन्होंने बताया कि वेरिफिकेशन का कार्य 28 सितंबर तक चलेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




