पूर्णिया में 8205 गैस सिलेंडर की हुई डिलीवरी, स्टॉक में 23061

Updated:
विज्ञापन
पूर्णिया में 8205 गैस सिलेंडर की हुई डिलीवरी, स्टॉक में 23061

स्टॉक में 23061

विज्ञापन

पूर्णिया. जिले में कुल 9230 गैस उपभोक्ताओं द्वाराअलग-अलग संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों से गैस सिलेंडर का डिमांड किया गया. इसके विरुद्ध रविवार को एजेंसियों द्वारा संबंधित गैस उपभोक्ताओं को नियमानुसार 8205 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया. नियमानुसार 8205 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया जबकि जबकि अभी भी 23061 गैस सिलेंडर संबंधित एजेसिंयों के गोदामों में रक्षित हैं. यह जानकारी देते हुए अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव ने बताया कि पूर्णिया में एल पी जी गैस सिलेंडर कि स्थिति सामान्य है. जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है. उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा नियमित रूप से पूर्व की तरह संबंधित गैस उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सेवा नियमित रूप से दी जा रही है. उन्होंने बताया कि नियमानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति हेतु लगभग 45 दिनों का चक्र निर्धारित है और शहरी क्षेत्रों में यह अवधि लगभग 25 दिनों की निर्धारित है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने गैस उपभोक्ताओं से अपील की है कि घबराहट में या पैनिक होकर घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग लाईन में लगकर नहीं कराए. नियमानुसार गैस की बुकिंग कराएं.समय पर पूर्व की तरह गैस सिलेंडर होम डिलीवरी की जा रही है. उन्होंने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को गैस के संबंध में किसी प्रकार की शिकायत दर्ज करानी है तो वे आपदा प्रबंधन कार्यालय के जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 06454-242319, 242317 या242320 पर सम्पर्क कर सकते हैं. प्राप्त शिकायतों पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है. किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें. इसी क्रम में गैस उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि अनावश्यक रूप से गैस काउंटर एवं गोदाम में भीड़ नहीं लगाएं क्योंकि एजेंसियों द्वारा नियमित रूप से नियमानुसार गैस सिलेंडरकी होम डिलीवरी दीजारही है.

विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन