पूर्णिया में 48 घंटे में 194 छापेमारी, 11 पर चार्ज, 940 लीटर शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन
पूर्णिया में 48 घंटे में 194 छापेमारी, 11 पर चार्ज, 940 लीटर शराब जब्त

डीएम व एसपी के संयुक्त आदेश पर लगातार हो रही औचक छापेमारी

विज्ञापन

डीएम व एसपी के संयुक्त आदेश पर लगातार हो रही औचक छापेमारी

अभियान के बीच 111 वाहनों की सघन जांच, वसूले गये 257100 रुपए

पूर्णिया. जिलाधिकारी अंशुल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत के संयुक्त आदेश के आलोक में पूर्णिया के मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा पिछले 48 घंटे के अंदर कुल 194 छापेमारी कर 11 लोगों पर अभियोग लगाया गया और 08 लोगों की गिरफ्तारी की गई. मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने इस दौरान 940 लीटर शराब जब्त किया. यह अभियान बीते 22 से 23 अप्रैल के बीच चलाया गया. इस कड़ी में शुक्रवार को संबंधित पदधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा प्रखंड अमौर के हलालपुर, बगदार संथाल टोला, पहाड़िया संथाल टोला, घर पहले मुसहरी में सघन छापामारी की गई. छापामारी के दौरान एक हजार लीटर शराब घटनास्थल पर ही विनिष्ट किया गया. इसी तरह जिला परिवहन कार्यालय एवं यातायात कार्यालय द्वारा संयुक्त रूप संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली में कुल 111 वाहनों की सघन जांच की गयी. जांच के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन तथा वाहनों के आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं रहने पर शमन की कुल राशि संबंधित वाहनों से 257100 रुपए वसूले गये और दो वाहनों को जब्त किया गया. गौरतलब है कि डीएम एवं एसपी के संयुक्त आदेश के आलोक में संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार जिले में अलग-अलग वाहन जांच, ओवरलोडिंग,अवैध शराब निर्माण व भंडारण, परिवहन तथा सेवन से संबंधित संवेदनशील स्थलों, गैर कानूनी गतिविधियों,अवैध खनन आदिको लेकर औचक छापामारी अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन