कन्हैया आज पहुंचेंगे बायसी, करेंगे जनसभा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बायसी : प्रखंड मुख्यालय के बायसी हाई स्कूल के पीछे सीपीएम के नेता कन्हैया कुमार के आने को लेकर स्टेज बनकर तैयार हो चुका है. मुखिया संघ के अध्यक्ष जावेद इकबाल ने बताया कि एनआरसी, सीएए एवं एनपीआर के विरोध में सीपीएम के नेता कन्हैया कुमार लोगों को संबोधित करेंगे. कन्हैया के आने को लेकर […]
विज्ञापन
बायसी : प्रखंड मुख्यालय के बायसी हाई स्कूल के पीछे सीपीएम के नेता कन्हैया कुमार के आने को लेकर स्टेज बनकर तैयार हो चुका है. मुखिया संघ के अध्यक्ष जावेद इकबाल ने बताया कि एनआरसी, सीएए एवं एनपीआर के विरोध में सीपीएम के नेता कन्हैया कुमार लोगों को संबोधित करेंगे. कन्हैया के आने को लेकर लोगों में काफी उत्साह है.
उनके आने को लेकर जगह-जगह बैनर पोस्टर लगाया गया है. कन्हैया कुमार 11 बजकर 30 मिनट में बायसी पहुंचेंगे. सभा के लिए एक बड़ा स्टेज बनाया गया है. इस मौके पर बायसी के सभी मुखिया मौजूद रहेंगे. मुखिया संघ के अध्यक्ष जावेद इकबाल ने कहा कि इनके साथ कदवा विधायक शकील अहमद, चकलिया विधायक विक्टर आदि रहेंगे. स्टेज के चारों ओर बेरिकेडिंग भी की गयी है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










