इंस्पायर अवार्ड को लेकर जिले के 27 छात्र-छात्राओं का चयन

Updated at : 13 Dec 2019 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
इंस्पायर अवार्ड को लेकर जिले के 27 छात्र-छात्राओं का चयन

पूर्णिया : भारत सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय के इंस्पायर अवार्ड के लिए जिले के 27 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है. अब इन छात्रों को अपने आइडिया को मॉडल में बदलना है. इसे लेकर गुरुवार को जिला स्कूल में संवर्द्धन कार्यशाला में चयनित बच्चों के साथ-साथ उनके परामर्शी शिक्षकों को भी अहम सुझाव […]

विज्ञापन

पूर्णिया : भारत सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय के इंस्पायर अवार्ड के लिए जिले के 27 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है. अब इन छात्रों को अपने आइडिया को मॉडल में बदलना है. इसे लेकर गुरुवार को जिला स्कूल में संवर्द्धन कार्यशाला में चयनित बच्चों के साथ-साथ उनके परामर्शी शिक्षकों को भी अहम सुझाव दिए गए.

कार्यशाला में बच्चों ने बारी-बारी से अपने-अपने आइडिया को प्रस्तुत किया और इसे बेहतर करने के टिप्स लिए. उवि धमदाहा के शिक्षक संतोष कुमार एवं प्रोजेक्ट कउमावि गोकुलपुर के विज्ञान शिक्षक आलोक कुमार ने साधनसेवी की भूमिका निभायी. इस मौके पर समग्र शिक्षा के एआरपी नौशाद आलम, एआरपी कुमार दीपक, विज्ञान शिक्षक संगीता पाठक, अरूण कुमार, रतन कुमार साह, अखलाख इमान आदि उपस्थित थे.
चयनित बच्चों में जनता हाइस्कूल बिशनपुर अमौर का मो शादाब आलम, उउवि परसिया अमौर का गौतम कुमार, सुमरित उवि बनमनखी की प्रियदर्शिनी रानी, मवि शिलानाथ रूपौली बनमनखी के सक्षम कुमार व हिमांशु कुमार, कनकलाल उमावि सौरा डगरुआ की पूजा कुमारी , मवि दसपत्तर डगरूआ की प्रीतम कुमारी व मानवी कुमारी, एमएमआरडी उवि अमारी धमदाहा के गुलशन कुमार व अमित कुमार साह, जवाहर नवोदय विद्यालय के कुमार विवेक व कृष तेवटिया, मवि बोचगांव कसबा के अंशु प्रिया व उपेन्द्र कुमार, उउवि प्रसादपुर बेलदारी केनगर के विनोद कुमार व सुलोचना कुमारी, अंचित साह उवि बेलौरी के आनंद कुमार, मां काली उवि मधुबनी के श्रीमन कुमार, जेएलएनएस उवि गुलाबबाग के केशव कुमार झा, मवि मदारपुर पूर्णिया पूर्व की नाजिया खातून, उवि भौवा डयोढ़ी रूपौली के चित्रा तोमर व रेशमी कुमारी, उवि रूपौली के स्वप्निल कुमार, उउवि हसैली खुट्टी श्रीनगर के बिपिन कुमार, संदीप कुमार व महबूब आलम शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन