88 बरुआ का हुआ सामूहिक उपनयन संस्कार

Published at :11 Apr 2019 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
88 बरुआ का हुआ सामूहिक उपनयन संस्कार

पूर्णिया : कृत्यानंदनगर प्रखंड अंतर्गत कोहवारा गांव में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 88 बरूवा का सामूहिक उपनयन संस्कार किया गया. इसी के साथ पांच दिनों के उत्सव का समापन हुआ. इसमें पूर्णिया, अररिया व भागलपुर जिले से आए पंडितों व आचार्यों द्वारा आर्थिक रुप से कमजोर सभी बरुआ को यज्ञोपवीत कर सुसंस्कृत किया गया. कार्यक्रम […]

विज्ञापन

पूर्णिया : कृत्यानंदनगर प्रखंड अंतर्गत कोहवारा गांव में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 88 बरूवा का सामूहिक उपनयन संस्कार किया गया. इसी के साथ पांच दिनों के उत्सव का समापन हुआ. इसमें पूर्णिया, अररिया व भागलपुर जिले से आए पंडितों व आचार्यों द्वारा आर्थिक रुप से कमजोर सभी बरुआ को यज्ञोपवीत कर सुसंस्कृत किया गया.

कार्यक्रम की शुरुआत 6 अप्रैल को बांस काटन व मरूआ निर्माण से की गई. दूसरे दिन 9 अप्रैल को कुम्हरम, भगवती पूजा व जुटिका बंधन के साथ सभी बरूआ आचार्य व बालपरिछनों ने गांगा सागर में वैदिक मंत्रोचार के साथ स्नान किया.
तीसरे दिन 10 अप्रैल को आचार्यों व ब्रह्मा पुरोहितों द्वारा सभी बरूवा का शुभ उपनयन संस्कार मुंडन व जेनऊ धारण वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया गया. प्रत्येक बरूवा के साथ 15 से 20 व्यक्तियों ने अतिथि स्वरूप संस्कार में भाग लिया. यज्ञ का पूरा खर्च यज्ञकर्ता त्रिलोकीनाथ पाठक द्वारा किया गया. सभी बरूआ का ब्राह्मण समाज के पूर्व प्रदेश महासचिव सह सेवानिवृत्त माध्यमिक शिक्षक नित्यानंद मिश्र द्वारा लिखित पुस्तक शिखा सूत्र रहस्य निशुल्क वितरण किया गया.
यज्ञकर्ता त्रिलोकीनाथ पाठक के सुपुत्र राजेशनाथ पाठक द्वारा सम्पूर्ण यज्ञों की समुचित व्यवस्था की गई. ब्राह्मण महासभा के पूर्व महासचिव सह सेवानिवृत्त बैंक पदाधिकारी के एन ठाकुर , सेवा निवृत्त माध्यमिक शिक्षक नित्यानंद मिश्र द्वारा संयुक्त रूप से यज्ञकर्ता त्रिलोकीनाथ पाठक को अंगवस्त्र ,पाग व माला पहनाकर एक पुस्तक के साथ सम्मानित किया गया.
श्री ठाकुर ने बताया कि ऐसा सामूहिक उपनयन संस्कार पूर्णिया से लेकर दरभंगा व मधुबनी जिले तक किसी ने नहीं किया था. यह यज्ञ समारोह एक उदाहरण व प्रदेश व सामाज के लिए अनूठा अनुकरणीय है. श्री ठाकुर ने बताया कि जो भी सक्षम परिवार अपने बच्चों का उपनयन संस्कार करते हैं वे कम से कम 5 बच्चों का संस्कार कराएं जिससे आर्थिक स्थिति से कमजोर परिवार के बच्चों का भी सही समय पर उपनयन संस्कार कराया जा सके.
इस यज्ञ में आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों ने भाग लेकर सहयोग किया. कार्यक्रम के सफल संचालक राजेश नाथ पाठक ,पप्पू पाठक ,शैलेश पाठक ,बिनोद चंद्र झा उर्फ बिंदी झा ,मुन्ना झा,माधव कृष्ण झा के अलावा स्थानीय ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन