गुलाबबाग में बाइक सवार उचक्कों ने महिला के गले से 12 ग्राम सोने की चेन झपटी

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन
गुलाबबाग में बाइक सवार उचक्कों ने महिला के गले से 12 ग्राम सोने की चेन झपटी

आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में सामने आया बाइक का नंबर

विज्ञापन

आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में सामने आया बाइक का नंबर, छानबीन शुरू पूर्णिया. पूर्णिया शहर के गुलाबबाग स्थित शास्त्रीनगर मुहल्ले में बाइक पर सवार उचक्के एक महिला के गले की चेन झपट कर फरार हो गये. महिला के गले की चेन लगभग 12 ग्राम सोने की बनी थी. यह वाकया शनिवार को सुबह पौने 9 बजे तब हुआ जब विजय कुमार साह की पत्नी किरण देवी वट सावित्री की पूजा घर टोटो से घर लौट कर घर के सामने उतर रही थी. पीड़िता किरण देवी ने बताया कि शनिवार को वह वट सावित्री पूजा करने के लिए घर से लौहापट्टी चौक वजरंगबली मंदिर गयी थी और पूजा करने के बाद टोटो से घर लौटी. घर के गेट के सामने जैसे ही उतर कर टोटो वाले को पैसे दे रही थी,बाइक पर सवार दो उचक्के बगल से चेन छीनते हुए भाग निकले. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले तो उचक्कों के पीछे कई लोग दौड़े पर उसके निकल जाने पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा गया और पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई. इस बाबत सदर थाना में दिये आवेदन में सीसीटीवी फुटेज का हवाला देते हुए कहा गया कि उचक्के ब्लू कलर की अपाची बाइक पर सवार थे जिसका नंबर डब्लूबी 40 ए एक्स 9824 दिख रहा था. बताया गया कि चालक हेलमेट पहना हुआ था जबकि पीछे वाला व्यक्ति माथे पर टोपी और कंधे पर लाल गमछा एवं पीठ में बैग लटकाए हुए था. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. इधर, भाजपा के जिला मंत्री एवं अधिवक्ता विजय मांझी ने इस घटना की निंदा की है और पुलिस अधिकारियों से शीघ्र अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

विज्ञापन
अरुण कुमार

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन