Live Updates

पटना विश्वविद्यालय के आनंद मोहन बने अध्यक्ष, JDU का 5 में से 4 पद पर कब्जा, RJD को झटका

Updated:
विज्ञापन

Patna University Student Union Election 2022 Live: पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव संपन्न हो गया है. शनिवार सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक वोटिंग हुई. इसके बाद शाम चार बजे से पटना के आर्ट्स कॉलेज में मतगणना की प्रक्रिया शुरू की गयी. अध्यक्ष पद पर छात्र जदयू के आनंद मोहन ने जीत दर्ज की. जानें दिनभर क्या हुआ चुनाव के दौरान…

विज्ञापन

छात्रसंघ के पांच में चार पदों पर जदयू का कब्जा

अध्यक्ष पद पर छात्र जदयू के आनंद मोहन चुनाव जीत गए हैं. आनंद 1193 वोट से चुनाव जीते हैं. आनंद मोहन को 3710 और शाश्वत शेखर को 2517 वोट मिले. इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद छात्र जदयू के विक्रमादित्य सिंह 1329 वोट से जीते. विक्रमादित्य को 4055 वोट व प्रतिभा को 2726 वोट मिलें. संयुक्त सचिव पद पर छात्र जदयू की संध्या कुमारी 2062 वोट से जीती. संध्या को 4787 वोट मिले और एबीवीपी के रवि करण को 2725 वोट प्राप्त हुआ. कोषाध्यक्ष पद पर छात्र जदयू के रविकांत 964 वोट से जीते. रविकांत को 4006 वोट व एबीवीपी के वैभव को 3042 वोट प्राप्त हुए. महासचिव पद पर एबीवीपी के विपुल चुनाव जीते हैं.

ABVP के विपुल बने छात्रसंघ के महासचिव

पटना विश्वविद्यालय के आनंद मोहन बने अध्यक्ष, JDU का 5 में से 4 पद पर कब्जा, RJD को झटका

छात्र संघ चुनाव में जदयू का दबदबा 

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के लिए हुए चुनाव के तकरीबन सभी पदों के परिणाम आ गए हैं. सिर्फ अध्यक्ष पद का परिणाम सामने नहीं आया है. जो सूचना सामने आ रही है उसके अनुसार जदयू ने सभी चार पदों (अध्यक्ष पद की घोषणा होनी अभी बाकी है) पर चुनाव जीत गई है. यह संभवतः पहली बार हुआ है जब किसी राजनीतिक दल को ऐसी सफलता मिली है. महासचिव के पद पर ABVP के विपुल को सफलता मिली है. संयुक्त सचिव पद पर छात्र जदयू की संध्या कुमारी चुनाव जीती है. संध्या को 4787 वोट मिले थे जबकि Abvp के संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी रवि करण को 2725 वोट मिले थे.

पटना विश्वविद्यालय के आनंद मोहन बने अध्यक्ष, JDU का 5 में से 4 पद पर कब्जा, RJD को झटका

काउंसलर पद के लिए ये जीते

बीएन कॉलेज (तीन पद)- जितेंद्र कुमार, प्रकाश कुमार, शिवम कुमार

पटना वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज (एक पद)- शालू (निर्विरोध)

पटना लॉ कॉलेज (एक पद)- मृत्युंजय कुमार (निर्विरोध)

पटना ट्रेनिंग कॉलेज (एक पद)- राज किशोर (निर्विरोध)

कला एवं शिल्प महाविद्यालय (एक पद)- जीतू कुमार

सोशल साइंस संकाय (दो पद)- धीरज कुमार, अंशुमाली कुमार मिश्रा

मगध महिला कॉलेज (तीन पद)- माहिरा फातमा, प्रियंका कुमारी, ट्विंकल कुमारी

पटना कॉलेज (दो पद)- सलोनी सिंह, नीतीश कुमार

पटना साइंस कॉलेज (दो पद)- लक्ष्मण श्री, अमन कुमार

वाणिज्य महाविद्यालय (दो पद)- हर्षवर्द्धन, शिवम नयन

कामर्स, शिक्षा और ला संकाय (एक पद)- आदित्य आलोक

मानिवकी संकाय (एक पद)- अंकित कुमार

विकान संकाय (दो पद)- संजीव कुमार

Patna University के VC की गाड़ी पर हमला

तीसरे राउंड की गिनती चल रही है. दूसरे राउंड के रुझान के बाद पीछे रहने वाले दलों के समर्थकों ने हंगामा किया. आर्ट्स कॉलेज से उत्तरी मंदिरी के पास जाप समर्थक हंगामा कर रहे हैं तो बीआईए के पास आइसा के कार्यकर्ता पीयू के कुलपति के जाने के बाद नारेबाजी करते दिखे. दक्षिण की ओर तारामंडल के पास भी पीछे रहने वाले दल के समर्थक हंगामा कर रहे हैं.

अध्यक्ष पद समेत चार सीटों पर छात्र जदयू की जीत लगभग तय

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में सेंट्रल पैनल के लिए अध्यक्ष पद पर आनंद मोहन की जीत लगभग तय है. छात्र जदयू के आनंद मोहन एनएसयूआइ-एआइएसएफ के शास्वत शेखर से आगे हैं. वहीं, तीसरे स्थान पर राजद समर्थित उम्मीदवार साकेत तीसरे स्थान पर है. उपाध्यक्ष पद पर छात्र जदयू के विक्रमादित्य सिंह आगे हैं. दूसरे नंबर पर प्रतिभा है. वहीं, संयुक्त सचिव पर छात्र जदयू की संध्या कुमारी की जीत भी लगभग तय मानी जा रही है. वहीं, महासचिव के पद पर जाप की समर्थित उम्मीदवार सोनी आगे चल रहे थे. लेकिन ABVP की बिपुल ने उन्हें पीछे कर अब आगे निकल गई हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola