पटना जंक्शन इलाके में देह व्यापार का भंडाफोड़, पकड़ी गईं तीन महिलाएं, पहले भी जा चुकी हैं जेल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Jun 2023 2:39 AM
पटना जंक्शन इलाके में देह व्यापार का एक रैकेट चलता है. इस बात की सूचना मिलने पर कोतवाली थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को पकड़ लिया. हालांकि पुलिस पहले भी इन तीन को गिरफ्तार कर चुकी है. लेकिन ये जमानत पर छूटे ही फिर से इस धंधे में लग जयति हैं.
पटना के काेतवाली थाने की पुलिस ने पटना जंक्शन गोलंबर के आसपास मंगलवार की देर रात सेक्स रैकेट में शामिल तीन महिलाओं को पकड़ लिया. इन लोगों के पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किये गये हैं. ये महिलाएं न्यू बाइपास, रामकृष्णा नगर व पटना सिटी इलाके की रहने वाली हैं. पकड़ी गयीं महिलाएं पहले भी सेक्स रैकेट के आरोप में जेल जा चुकी हैं. इन तीनों को बुधवार को जेल भेज दिया गया है.
महिलाओं का दलाल है फरार
इन महिलाओं को पुलिस हमेशा पकड़ कर ले जाती है, लेकिन जमानत पर छूटने के बाद ये वापस से सेक्स रैकेट में शामिल हो जाती हैं. इनका क्षेत्र पटना जंक्शन गोलंबर, जीपीओ गोलंबर पर है. इन लोगों के दलाल भी हैं, जो फिलहाल नहीं पकड़ा गया हैं. पटना जंक्शन गोलंबर पर देर रात तक सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिलने पर कोतवाली थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने कार्रवाई की.
नाबालिग को परिजनों को सौंपेगी पुलिस
इधर, मंगलवार की देर रात चेकिंग के दौरान स्टेशन गोलंबर के समीप एक नाबालिग युवती कोतवाली पुलिस को मिल गयी. वह रो रही थी. इसके बाद उसके संबंध में जानकारी ली, तो पता चला कि यह जमशेदपुर की रहने वाली है और किसी ईंट-भट्ठा में काम करती थी. लेकिन किसी तरह से पटना जंक्शन गोलंबर पहुंच गयी थी. पुलिस ने उसके परिजनों को पटना बुलाया है. परिजनों के पहुंचने पर उसे परिवार को सौंप दिया जायेगा.
Also Read: पटना एयरपोर्ट के आसपास खुले में मांस-मछली बेचने पर होगी कार्रवाई, वॉल पेंटिंग कर किया जायेगा जागरूक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










