पटना के फुलवारीशरीफ में निजी अपार्टमेंट के गार्ड की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पटना के करोड़ी चक इलाके में शनिवार की रात हत्या की एक वारदाता हुई. करीब आधी रात को अपराधियों ने एक 40 वर्षीय शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों ने शख्स के शरीर में दो गोलियां उतार दी. इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
फुलवारी शरीफ. पटना के करोड़ी चक इलाके में शनिवार की रात हत्या की एक वारदाता हुई. करीब आधी रात को अपराधियों ने एक 40 वर्षीय शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों ने शख्स के शरीर में दो गोलियां उतार दी. इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
देर रात जब लोगों को इस घटना की जानकारी मिली, तो लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस ने हत्या की इस वारदात की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है.
पुलिस के अनुसार मृतक जितेंद्र पाल उर्फ फेकन पाल करोड़ी चक का रहने वाला था, जो कोथवां इलाके में एक निजी अपार्टमेंट में गार्ड का काम करता था. मृतक के घर में परिजनों को हत्या की सूचना दे दी गयी है.
हत्या की जानकारी सुबह में आग की तरह फैल गयी. बड़ी संख्या में इलाके के लोगों की भीड़ जमा हो गयी. घटनास्थल पर लोगों ने एक खोखा बरामद किया. जिसे बाद में पुलिस को सौंप दिया गया. फुलवारी शरीफ थाना के अनुसार हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है.
मृतक के परिवार वालों ने अब तक कोई आवेदन भी नहीं दिया है. पुलिस तमाम पहलुओं पर तहकीकात कर रही है. हत्या के बाद गांव के हालात को देखते हुए पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है.
इनपुट- अजीत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










