ePaper

बिहार: शराब के नशे में स्कूल पहुंचे प्रिंसिपल, मेडिकल जांच में खुली पोल, गिरफ्तार

Updated at : 30 Apr 2025 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में आरोपी

पुलिस की हिरासत में आरोपी

बिहार जैसे शराबबंदी वाले राज्य के स्कूल में जब खुद प्रिंसिपल ही शराब के नशे में मिले तो जाहिर है सवाल उठेंगे. ड्राई स्टेट में ऐसा मामला सामने आना वाकई हैरान करने वाला है. पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

बिहार में शराबबंदी कानून लागू है और सभी सरकारी कर्मचारियों को इसे पूरी ईमानदारी से पालन करने की शपथ भी दिलाई गई है. इसके बाद भी बिहार के मोतिहारी जिले में बुधवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया. कुड़वाचैनपुर थाना इलाके के अपग्रेडेड मिडिल स्कूल, खरुही में स्कूल के प्रिंसिपल रामसोगार्थ महतो शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे. लड़खड़ाते हुए जब वो स्कूल में घुसे तो बच्चों और वहां मौजूद स्टाफ को पहले तो कुछ समझ ही नहीं आया. बाद में सबको पता चला कि वे नशे में हैं. जिसके बाद से पूरे इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है.

माता-पिता की शिकायत पर किया गया गिरफ्तार 

बच्चों ने जब प्रिंसिपल की हालत देखी तो उन्होंने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी. थोड़ी देर में कई अभिभावक स्कूल पहुंच गए और गुस्से में हंगामा करने लगे. इसके बाद मामले की जानकारी थाने को दी गई. अभिभावक की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेकर प्रिंसिपल को हिरासत में लिया. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मेडिकल जांच में शराब की पुष्टि की गई 

पुलिस टीम तुरंत स्कूल पहुंची और प्रिंसिपल को हिरासत में लेकर थाने ले गई. पुलिस ने बताया कि आरोपी शिक्षक ढाका थाना क्षेत्र के विसंभरपुर गांव के रहने वाले हैं. मेडिकल जांच कराई गई जिसमें उनके शराब पीने की पुष्टि हो गई है. बिहार में शराबबंदी है, ऐसे में सरकारी कर्मचारी के नशे में स्कूल आना गंभीर मामला है. पुलिस ने शराबबंदी कानून यानी एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.- श्रीति सागर

इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: 3 मई तक बिहार में होगी भयंकर बारिश, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन