ePaper

राष्ट्रपति अब 20 अक्टूबर को तीन दिनों के दौरे पर आयेंगे बिहार, करेंगे महावीर मंदिर में दर्शन

Updated at : 07 Oct 2021 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रपति अब 20 अक्टूबर को तीन दिनों के दौरे पर आयेंगे बिहार, करेंगे महावीर मंदिर में दर्शन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अब तीन दिनों के दौरे पर बिहार आयेंगे. वह 20 से 22 अक्टूबर तक बिहार दौरे पर रहेंगे. एयरफोर्स के विशेष विमान से महामहिम 20 अक्टूबर की दोपहर को करीब एक बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे.

विज्ञापन

पटना. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अब तीन दिनों के दौरे पर बिहार आयेंगे. वह 20 से 22 अक्टूबर तक बिहार दौरे पर रहेंगे. एयरफोर्स के विशेष विमान से महामहिम 20 अक्टूबर की दोपहर को करीब एक बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद शाम को पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के साथ हाई-टी लेंगे.

रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे. अगले दिन 21 अक्टूबर को वे बापू सभागार (सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर) जायेंगे. इसके बाद बिहार विधानसभा के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे. यह कार्यक्रम करीब एक घंटे का होगा.

इसके बाद देर शाम को विधानसभा अध्यक्ष के आ‌वास पर आयोजित विशेष भोज में शामिल होंगे. यह भोज उनके सम्मान में दिया जा रहा है. विधानसभा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी वे शरीक होंगे.

उनका दूसरे दिन भी रात्रि विश्राम राजभवन में होगा. इसके बाद 22 अक्टूबर को वे सुबह पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर जाकर दर्शन करेंगे. फिर पटना साहिब गुरुद्वारा जायेंगे. पटना भ्रमण के बाद इसी दिन दोपहर को वे वापस नयी दिल्ली के लिए लौट जायेंगे.

राष्ट्रपति के आगमन कार्यक्रम को देखते हुए गृह विभाग ने जिला प्रशासन को खासतौर से अलर्ट किया है और तैयारियों में किसी तरह की त्रुटि नहीं होने का सख्त आदेश दिया है. ब्ल्यू बुक के तय मानकों के हिसाब से उनकी पूरी सुरक्षा व्यवस्था और भ्रमण के दौरान सुरक्षा के इंतजाम रहेंगे.

सभी कार्यक्रम स्थल और तमाम आयोजनों में कोविड-19 प्रोटेकॉल का सख्ती से पालन किया जायेगा. इसे लेकर भी विभाग ने जिला प्रशासन को खासतौर से तैयारी रखने के लिए कहा है. उनके कार्यक्रम में बिना कोरोना जांच के किसी के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन