ePaper

बिहारः महिला सहकर्मी को सिपाही ने कोतवाली थाना- प्रभारी के सामने बेल्ट से पीटा, जानें क्या है पूरा मामला...

Updated at : 18 Apr 2023 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
बिहारः महिला सहकर्मी को सिपाही ने कोतवाली थाना- प्रभारी के सामने बेल्ट से पीटा, जानें क्या है पूरा मामला...

बिहार के गया जिला के नयी गोदाम इलाके में तैनात डायल 112 की टीम की महिला पुलिसकर्मी करिश्मा कुमारी के साथ उनके साथ ड्यूटी पर तैनात सिपाही संजय कुमार सिंह ने मारपीट और गाली-गलौज किया है

विज्ञापन

बिहार के गया में कोतवाली थाना क्षेत्र के नयी गोदाम इलाके में तैनात डायल 112 की महिला पुलिस करिश्मा कुमारी के साथ दुर्व्यवहार करते हुए गाली-गलौज करने व बेल्ट से सरेआम पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले को पुलिस के वरीय अधिकारियों ने गंभीरता से लिया और पीड़ित महिला सिपाही करिश्मा के बयान पर आरोपित सिपाही संजय कुमार सिंह के विरुद्ध कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

जानकारी के अनुसार, नयी गोदाम इलाके में तैनात डायल 112 की टीम में नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के कबला गांव की करिश्मा कुमारी सिपाही के रूप में तैनात हैं. रविवार की देर रात करीब 10 बजे उनके साथ ड्यूटी पर तैनात सिपाही संजय कुमार सिंह मारपीट करने लगा और गाली-गलौज की. इस घटना की शिकायत करने को लेकर महिला सिपाही कोतवाली थाना पहुंची और कोतवाली थानाध्यक्ष बबन बैठा से सिपाही की हरकत की शिकायत की. इसी दौरान थाना परिसर में ही सबके सामने सिपाही संजय कुमार सिंह ने बेल्ट से महिला सिपाही की पिटाई की.

मारपीट के दौरान सिपाही ने महिला सिपाही के साथ बदतमीजी भी की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़ित करिश्मा कुमारी के बयान पर कोतवाली थानाध्यक्ष बबन बैठा ने आरोपित सिपाही संजय कुमार सिंह के विरुद्ध धारा 341, 323, 353, 354, 504 व 506 के तहत केस दर्ज किया. साथ ही आरोपित सिपाही के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर कोतवाली थानाध्यक्ष ने वरीय अधिकारियों को पत्राचार किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन