ePaper

VIDEO: पीएम Narendra Modi का बिहार दौरा, NDA की सरकार बनने पर पहली बार आ रहे प्रधानमंत्री का जानिए कार्यक्रम..

Updated at : 24 Feb 2024 12:05 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: पीएम Narendra Modi का बिहार दौरा, NDA की सरकार बनने पर पहली बार आ रहे प्रधानमंत्री का जानिए कार्यक्रम..

Bihar Video: पीएम नरेंद्र मोदी बिहार के दौरे पर आ रहे हैं. बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री आ रहे हैं.

विज्ञापन

Bihar Video: बिहार में सियासी उलटफेर के बाद एनडीए फिर एकबार सत्ता में आयी है. वहीं बिहार में NDA की नयी सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार बिहार आ रहे हैं. पीएम मोदी दो मार्च को बिहार दौरे पर रहेंगे. इस दिन उनकी औरंगाबाद के साथ ही बेगूसराय जिले में भी जनसभा होगी. इन जनसभाओं में बिहार से जुड़ी करोड़ों रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और कार्यारंभ करेंगे. पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी बिहार आकर प्रदेश को कई बड़ी सौगात देंगे. बता दें कि 28 फरवरी को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उसके बाद पांच मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार आने वाले हैं. तीन जिलों में राजनाथ सिंह कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे जबकि पटना जिले के पालीगंज में अमित शाह का कार्यक्रम है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन