ePaper

Bihar: देश नहीं PM मोदी ट्रंप के प्रति हैं जिम्मेदार, पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री से पूछे तीखे सवाल

Updated at : 13 May 2025 3:07 PM (IST)
विज्ञापन
सांसद पप्पू यादव

सांसद पप्पू यादव

Bihar: प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया. इसमें उन्होंने लिखा कि मोदी जी आप देश नहीं ट्रंप के प्रति जिम्मेदार हैं. आपका जिंगपिंग से बड़ा याराना था तो उसने भारत विरोध की हिमाकत कैसे की लाल आंख दिखाने की बात करने वालों मुंह पर ताला क्यों है?

विज्ञापन

Bihar: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के 51 घंटे बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात आठ बजे देश के लोगों को संबोधित किया. अपने संबोधन के दौरान पीएम ने स्पष्ट कर दिया कि आतंक और व्यापार साथ-साथ नहीं चल सकते और पानी और खून साथ-साथ नहीं बह सकता. इस दौरान पीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि अब पाकिस्तान से अगर बात होगी तो सिर्फ पीओके को लेकर होगी. पीएम के संबोधन पर अब पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने पीएम मोदी से तीखे सवाल पूछे हैं. 

संबोधन में क्यों नहीं सुनाया ट्रंप कथा: पप्पू यादव 

प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया. इसमें उन्होंने लिखा कि मोदी जी आप देश नहीं ट्रंप के प्रति जिम्मेदार हैं. देश के नाम संदेश में ‘ट्रंप कथा’ क्यों नहीं स्पष्ट किया? देश बड़ा है US से याराना?”

सीजफायर की घोषणा डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों कि? पप्पू यादव 

बता दें कि देश के नाम अपने संबोधन में पीएम ने एक बार भी इस बात को स्पष्ट नहीं किया कि आखिर सीजफायर की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों कि. इसे लेकर ही पप्पू यादव ने पीएम मोदी और सरकार को घेरा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पीएम मोदी का जिंगपिंग से था बड़ा याराना   

पप्पू यादव ने ये भी पूछा कि “जब चीन खुलकर पाकिस्तान के साथ खड़ा है तो चीन से व्यापार पर पूरी तरह प्रतिबंध क्यों नहीं उसको मुफ्त में 140 करोड़ लोगों का बाज़ार क्यों परोस रखे हो मोदी जी? आपका जिंगपिंग से बड़ा याराना था तो उसने भारत विरोध की हिमाकत कैसे की लाल आंख दिखाने की बात करने वालों मुंह पर ताला क्यों”

इसे भी पढ़ें: Bihar Train: भागलपुर को मिली स्पेशल ट्रेन, सभी बोगी होगी जनरल

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन