ePaper

PM मोदी ने किया NTPC नबीनगर के एसटीपीपी स्टेज-II का शिलान्यास, बिहार समेत इन राज्यों को मिलेगी सस्ती बिजली

Updated at : 30 May 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी

पीएम मोदी

PM मोदी ने शुक्रवार को एनटीपीसी नबीनगर एसटीपीपी, स्टेज-II (3x800 मेगावॉट) परियोजना की आधारशिला रखी. इस दौरान बिहार के माननीय राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत बिहार और केंद्र सरकार के कई मंत्री मौजूद रहे. बता दें कि इस प्लांट के बनने के बाद से ही न सिर्फ बिहार बल्कि उसके अगल-बगल के राज्यों को सस्ती बिजली मिलेगी.

विज्ञापन

PM मोदी ने अपने बिहार दौरे के दूसरे दिन औरंगाबाद जिले में 29,948 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले बिहार के दूसरे सबसे बड़े पावर प्लांट एनटीपीसी नबीनगर एसटीपीपी, स्टेज-II (3×800 मेगावॉट) की आधारशिला रखी. इसके अलावा प्रधानमंत्री ने आज बिहार को 48,520 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात दी.  कार्यक्रम के दौरान, बिहार के माननीय राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, राजीव रंजन सिंह, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय राज्य मंत्री  सतीश चंद्र दुबे, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा मौजूद रहे.  

नए प्लांट में कम होगी पानी की खपत 

एनटीपीसी नबीनगर एसटीपीपी, स्टेज-II (3×800 मेगावॉट) परियोजना अत्याधुनिक अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जो विद्युत उत्पादन की सर्वाधिक एफिशिएंसी प्रदान करेगी. एनटीपीसी द्वारा पानी बचाने की अपनी प्रतिबद्धता के अंतर्गत नबीनगर स्टेज-II संयंत्रों में ड्राई बॉटम ऐश हैंडलिंग सिस्टम और एयर कूल्ड कंडेंसर स्थापित किया गया है, जिससे विद्युत उत्पादन के लिए ताजे पानी की खपत में काफी कमी आएगी. 

बिहार के साथ ही इन राज्यों को होगा फायदा 

इस प्लांट के बाद बिहार के साथ ही राजस्थान, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पंजाब जैसे राज्यों को सस्ती बिजली मिलेगी.  इस परियोजना से स्थानीय समुदायों, व्यवसायों और उद्योगों में ऊर्जा की बढ़ती जरूरतें पूरी होंगी और क्षेत्र के आर्थिक विकास में मदद मिलेगी. साथ ही, इस परियोजना से देश को ऊर्जा सुरक्षा और किफायती ऊर्जा का दोहरा उद्देश्य पूरा करने में भी मदद मिलेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश की एक चौथाई बिजली की जरूरतों को अकेला पूरा करता है NTPC 

एनटीपीसी लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी एकीकृत विद्युत् उपयोगिता कंपनी है, जो भारत में विद्युत् आवश्यकताओं की पूर्ति में एक-चौथाई का योगदान देती है. इसकी स्थापित क्षमता 80 GW से अधिक है, तथा 32 GW की अतिरिक्त क्षमता निर्माणाधीन है, जिसमें 13 GW की ऊर्जा क्षमता नवीकरणीय है. कंपनी 2032 तक 60 GW नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है. एनटीपीसी अपने ताप, जल, सौर और पवन ऊर्जा संयंत्रों द्वारा राष्ट्र में विश्वसनीय, किफ़ायती और सतत बिजली आपूर्ति करते रहने के लिए समर्पित है. इसके साथ ही कंपनी हरित भविष्य के लिए सर्वोत्तम अभ्यासों का पालन करने, अभिनवता का विकास करने और स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है. 

इसे भी पढ़ें: पटना एयरपोर्ट पर वैभव सूर्यवंशी से मिले पीएम मोदी, जानिए क्रिकेटर से क्या कहा?

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन