बिहार में 1.30 लाख पीएम आवास अधूरे, जिलों को 15 अगस्त तक पूरा करने का दिया गया टारगेट

PM AWAS Yojana
बिहार में 15 अगस्त तक एक लाख 30 हजार प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत अधूरे घरों का निर्माण पूरा किया जाएगा. इसके लिए सभी जिलों के एक टारगेट दिया गया है, जिसके तहत उस जिले में कम-से-कम उतने आवास का निर्माण होगा.
मनोज कुमार, पटना. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पूरे राज्य में 1 लाख 30 हजार आवास अपूर्ण हैं. लंबित आवासों को 15 अगस्त तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है. इसके लिए सभी जिलों के लिए प्रतिदिन आवास बनाने की एक संख्या निश्चित की गयी है. राज्य में सबसे अधिक गया में प्रधानमंत्री आवास अपूर्ण हैं. गया को प्रतिदिन 559 आवास बनाने का लक्ष्य निर्धारित है. इसके बाद नवादा को 196 तथा अररिया को 113 प्रधानमंत्री आवास प्रतिदिन बनाने का लक्ष्य है.
निश्चित संख्या के अनुसार नहीं हो रहा निर्माण
निर्धारित निश्चित संख्या के अनुसार किसी भी जिले में आवास का निर्माण नहीं हो रहा है. पूरे राज्य में प्रतिदिन 2600 आवास का निर्माण कराना है. वर्तमान में औसतन लगभग 560 आवास का ही निर्माण हो रहा है. वहीं, सभी जिलों में लक्ष्य का औसतन 5 से 14 फीसदी आवास ही बन रहे हैं. गया में प्रतिदिन 559 आवास का निर्माण होना चाहिए, इसमें 26 जून को 67 आवास ही बने थे.
सीतामढ़ी सबसे आगे, मुजफ्फरपुर पिछड़ा
26 जून की रिपोर्ट के अनुसार सीतामढ़ी में प्रतिदिन के लक्ष्य का 25.28 प्रतिशत ही आवास का निर्माण हुआ था. औरंगाबाद में 19, पटना में 15.92 प्रतिशत आवास का निर्माण हुआ था. वहीं, मुजफ्फरपुर में सबसे कम 5 तथा दरभंगा में आठ फीसदी ही आवास बने थे.
-
जिला – लंबित आवास – प्रतिदिन का लक्ष्य
-
गया – 27925 – 559
-
नवादा – 9801 – 196
-
अररिया – 5647 – 113
-
मधुबनी – 5340 – 107
-
बेगूसराय – 5306 – 106
-
मधेपुरा – 4822 – 96
-
पटना – 4431 – 89
-
पश्चिमी चंपारण – 4303 – 86
-
दरभंगा – 4138 – 83
-
सारण – 4106 – 82
-
खगड़िया – 4106 – 82
-
समस्तीपुर – 3492 – 70
-
पूर्वी चंपारण – 3166 – 63
-
भोजपुर – 3018 – 60
-
रोहतास – 2984 – 60
-
भागलपुर – 2858 – 57
-
सुपौल – 2849 – 57
-
सीतामढ़ी – 2666 – 53
-
लखीसराय – 2386 – 48
-
मुजफ्फरपुर – 2171 – 43
-
पूर्णिया – 2034 – 41
-
वैशाली – 2032 – 41
-
मुंगेर – 2009 – 40
-
कटिहार – 1984 – 40
-
औरंगाबाद – 1810 – 36
-
सीवान – 1674 – 33
-
बांका – 1673 – 33
-
शिवहर – 1629 – 33
-
कैमूर – 1518 – 30
-
जमुई – 1458 – 29
-
नालंदा – 1336 – 27
-
सहरसा – 1142 – 23
-
शेखपुरा – 976 – 10
-
गोपालगंज – 973 – 19
-
अरवल – 970 – 19
-
जहानाबाद – 690 – 14
-
बक्सर – 457 – 9
-
किशनगंज – 126 – 3
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




