बिहार: राघोपुर में गंगा नदी में बह गया पीपा पुल, बड़ी आबादी का सड़क मार्ग के जरिए हाजीपुर से संपर्क भंग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jun 2023 1:11 PM
वैशाली के राघोपुर में गंगा पर बना पीपा पुल गंगा में बह गया. तेज आंधी-बारिश की वजह से पीपा पुल नदी में बह गया. जिससे बड़ी आबादी का सड़क मार्ग के जरिए जिला मुख्यालय से संपर्क भंग हो चुका है. लोग नाव से यात्रा करने पर मजबूर हो गए हैं.
वैशाली जिले के राघोपुर में गंगा पर बना पीपा पुल तेज आंधी-बारिश में बह गया. जिससे राघोपुर का हाजीपुर से सड़क मार्ग का संपर्क भंग हो गया है. दियारा इलाके के लाखों लोगों के सामने यातायात की समस्या अब खड़ी हो चुकी है. लोग अब नाव के सहारे ही आना-जाना कर पा रहे हैं. अब लंबे समय तक लोगों को आवागमन के लिए नाव का ही सहारा लेना पड़ सकता है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को राघोपुर में गंगा पर बना जमींदारी घाट पीपा पुल तेज आंधी-बारिश में बह गया. इस घटना की वजह से अब स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. हाजीपुर से अब राघोपुर के लोगों का सड़क मार्ग के जरिए संपर्क टूट गया है. दियारा इलाके के लोगों के सामने अब नाव से ही यात्रा करने की मजबूरी है. करीब 22 पंचायतों के सामने समस्या आ खड़ी हुई है.
बताया जा रहा है कि 15 जून के बाद पीपा पुल खोलकर हटाने का आदेश जारी किया गया था. लेकिन गंगा नदी में जलस्तर कम होने की वजह से पीपा पुल को फिलहाल नहीं खोला गया था. गंगा का जलस्तर अभी भी अधिक नहीं है. जिससे नाव चलाने में भी समस्या खड़ी हो सकती है. वहीं अब जब पीपा पुल बह चुका है तो लोग नाव में ही यात्रा कर सकेंगे. नाव में ओवरलोडिंग का भी खतरा अब बढ़ सकता है. वहीं नदी का जलस्तर अधिक बढ़ता है तो भी चुनौती सामने आ सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










