अमिताभ बच्चन के बाद अब RJD का अक्षय कुमार पर हमला, Petrol Price पर कुछ ऐसे की खिंचाई
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 Jun 2021 12:33 PM
Petrol Price Today Bihar: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमत को लेकर लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद ने पहले अमिताभ बच्चन और अब अक्षय कुमार पर निशाना साधा है. राजद ने ट्वीट कर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार से पूछा है कि बीजेपी सरकार के खिलाफ चुप रहने के लिए कितना पैसा मिला है.
Bihar News: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमत को लेकर लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद ने पहले अमिताभ बच्चन और अब अक्षय कुमार पर निशाना साधा है. राजद ने ट्वीट कर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार से पूछा है कि बीजेपी सरकार के खिलाफ चुप रहने के लिए कितना पैसा मिला है. बता दें कि बिहार के सभी जिलों में पेट्रोल का भाव 100 के पार पहुंच गया है.
राष्ट्रीय जनता दल ने ट्वीट कर हमला बोलते हुए कहा है कि अरे ओ उछल कूद करने वाले नचनिया अक्षय कुमार, अपने आका से आम की गुठली चुसवा ली हो तो बाइसिकल निकाल लें. रास्ते में नाचने और ट्वीटयाने का खूब पैसा मिलेगा. राजनीति का ज़्यादा ही खिलाड़ी बन रहा है तो आ जा बिहार आके चुनाव लड़ लें यहाँ सभी जिलों में पेट्रोल 100 पार है.
अरे ओ उछल कूद करने वाले नचनिया @akshaykumar , अपने आका से आम की गुठली चुसवा ली हो तो बाइसिकल निकाल लें। रास्ते में नाचने और ट्वीटयाने का खूब पैसा मिलेगा।
राजनीति का ज़्यादा ही खिलाड़ी बन रहा है तो आ जा बिहार आके चुनाव लड़ लें यहाँ सभी जिलों में पेट्रोल 100 पार है। pic.twitter.com/1QWoG6Mil4
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) June 28, 2021
पार्टी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘अच्छा अक्षय कुमार तू यह बता, मोदी तुझे पेट्रोल-डीज़ल और किसानों के विरुद्ध एक ट्वीट करने का कितने करोड़ देता था?’ वहीं उनकी पत्नी को संबोधित करते हुए आधिकारिक हैंडल से लिखा है कि प्रिय ट्विंकल खन्ना जी, आजकल आपकी रसोई में सब्ज़ी, तेल और गाड़ियों का पेट्रोल-डीज़ल ये खिलाड़ी फ़्री ला रहे है का?
अमिताभ बच्चन पर किया था अटैक- इससे पहले राजद के पेट्रोल के बढ़ते दाम को लेकर अमिताभ बच्चन की चुप्पी पर अटैक किया था. अमिताभ के बच्चन के पुराने ट्वीट को राजद ने शेयर कर हमला बोला था. बताते चलें कि बिहार और देश में पिछले कई महीनों से लगातार पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है.
इधर, बिहार कै सभी जिलों में पेट्रोल का भाव 100 रुपये/लीटर को पार कर चुका है. ऐसा पहली बार है कि पेट्रोल की कीमत में इस तरह की वृद्धि देखी जा रही है. राजधानी पटना में पेट्रोल 100.47 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.
Posted By : Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










